News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कल से होने वाले नामांकन के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 6, 2024  |  5:54 PM

171 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कल से होने वाले नामांकन के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कुशीनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन कक्ष एवं नामांकन की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, जाना हाल दिए आवश्यक निर्देश।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

कल से शुरू होने वाली लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के नामांकन प्रक्रिया के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट से मुख्य मार्ग रविंद्र नगर चौक तक जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के साथ , बैरिकेटिंग, शांति सुरक्षा के दृष्टिगत किए गए कड़े इंतजाम का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक रीतेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। बैरिकेटिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने 100 मीटर में लगने वाली समस्त बैरिकेडिंग, वाहन पार्किंग से जुड़ी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए। नामांकन कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी, कैमरा ,घड़ी तथा अन्य व्यवस्थाओं से संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा की नामांकन के दृष्टिगत तैयारियों में कोई कमी न रहे, इसका सभी लोग विशेष ध्यान रखें। पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया की मुख्य मार्ग से लेकर कलेक्ट्रेट गेट तक लगाए गए ड्यूटी में सीओ और थानाध्यक्ष पूरी तत्परता से ड्यूटी करें। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे। निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अनील कुमार यादव, जिला पंचायती राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, प्रशासनिक अधिकारी राजेश श्रीवास्तव तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking