Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कुशीनगर: विद्युत् विभाग ने दुर्गा पूजा समितियों को जारी किया गाईड लाइन, दिए आवश्यक निर्देश 

न्यूज अड्डा डेस्क
Oct 16, 2023, 5:46 PM IST • अब तक 262 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कसया/कुशीनगर। विद्युत उपकेंद्र 33/11केवी ग्रामीण अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार यादव कसया ने दुर्गा पूजा समिति अहिरौली बाजार,गोबरही चौराहा,नैका छपरा, नरकटिया बाजार,हेतिमपुर, पकवा इनार व महुआडीह आदि ग्रामीण क्षेत्रो को किसी अप्रिय घटना हेतु गाईड लाइन जारी करते हुए निर्देशित किया है कि एच.टी. /एल. टी. तारों के नीचे, विद्युत् परिवर्तक के पास अथवा पोल के नजदीक दुर्गा पूजा पंडाल की स्थापना न करें l

पंडाल में सजावट या वायरिंग किसी अनुभवी एवं लाइसेंस प्राप्त ठीकेदार से ही करावेl पंडाल में विद्युत् सुरक्षा की दृष्टि से उचित छमता का फ्यूज एवं एमसीबी जरूर लगाये,पंडाल में उचित छमता का आईएसआई मार्का का उचित छमता के केबूल का प्रयोग करें,पंडाल में रखे विद्युत् उपकारणों का अर्थिंग करना सुनिश्चित करें,उपयोग में लाये जाने वाले विद्युत् तार कहीं भी खुला न रहें,ज्वाइंट पर अच्छी क्वालिटी का टेप लगाये,पंडाल में लगे विद्युत् केबल लोहे की पाइप से न सटे,पाइप एवं केबल के बीच कुचालक या सुखी लकड़ी का प्रयोग करें,पंडाल में हाइलोजन बल्ब की जगह एलईडी बल्ब का प्रयोग करें, तथा पंडाल में कटिया विद्युत् का प्रयोग न करें, इस कार्य हेतु विद्युत् विभाग से आवेदन क़र अस्थायी विद्युत् संयोजन अवश्य प्राप्त करें l

Advertisement

अवर अभियंता ने यह भी निर्देशित किया है कि दुर्गा पूजा आयोजन में  विजली प्रयोग करने वाले क्षेत्र उस क्षेत्र के विद्युत् उपकेंद्र, अवर अभियंता,कंट्रोल रूम व उपखण्ड अधिकारी का मोबाईल नंबर अवश्य रखे, जिससे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संपर्क करें l

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi