Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ किसान दिवस का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क
Oct 18, 2023, 5:28 PM IST • अब तक 186 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस पर आए हुए किसानों की समस्याओं से रूबरू होते हुए जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि किसान दिवस के अवसर पर फसलों से जुड़ी नयी जानकारी एवं किसानों की दिक्कतों के बारे में चर्चा की जाए न कि राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों की।

सुकरौली ब्लाक के कृषक द्वारा आवारा पशुओं से हो रहे फसलों के नुकसान की समस्या बतायी गयी। किसानों द्वारा आलू बीज न प्राप्त होने व भण्डारण की न होने की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया , जिस पर जिलाधिकारी द्वारा जिला उद्यान अधिकारी को तत्काल कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा नहरों में टेल तक पानी के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त होने पर सिचाई विभाग के अधिकारियों की तत्काल बैठक बुलाने के निर्देश दिये गये। तत्पश्चात उप कृषि निदेशक कुशीनगर द्वारा किसान बन्धुओं एवं अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी।

Advertisement

इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी, सहायक निदेशक रेशम, अधिशासी अभियन्ता (सिंचाई ) खण्ड सहायक अभियन्ता (लघु सिंचाई) कुशीनगर, जिला प्रबन्धक ए०आई०सी० कुशीनगर, विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि) एवं कृषक बन्धु उपस्थित रहें।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi