Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर कुशीनगर को मिला द्वितीय स्थान

न्यूज अड्डा डेस्क
Nov 8, 2023, 6:42 PM IST • अब तक 202 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के कुशल निर्देशन में जनसुनवाई आईजीआरएस शिकायत निस्तारण रैंकिंग में जनपद कुशीनगर को प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में नामित आईजीआरएस नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा एवं सभी विभागीय कार्यालयों के कर्मचारी तथा तहसीलों में नियुक्त कर्मचारीगण के अथक प्रयास से आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध, पारदर्शी, गुणवत्ता के साथ निस्तारण कर प्रदेश स्तर पर जनपद कुशीनगर को 130 में से 128 अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी, सभी विभागाध्यक्षों, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा की आईजीआरएस जनसुनवाई के संदर्भों का सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तत्परता के साथ शत प्रतिशत, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi