News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: 15 अक्टूबर तक नहीं कराई ई-केवाईसी तो रूक जायेगी किसान सम्मान निधि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 9, 2023  |  3:55 PM

158 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 15 अक्टूबर तक नहीं कराई ई-केवाईसी तो रूक जायेगी किसान सम्मान निधि

कुशीनगर। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा भी शासनादेश जारी कर 15 अक्टूबर तक सभी पात्र कृषकों की ई-केवाईसी कराने के निर्देश जारी किये गये है। किसान स्वयं भी अपने मोबाइल से OTP प्राप्त कर ई-केवाईसी कर सकते है। इसके अलावा किसान अपना ई-केवाईसी जन सेवा केन्द्र के माध्यम तथा फेसियल ई-केवाईसी अपनी न्याय पंचायत के लिए नामित कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक ग्रुप सी०, बी०टी०एम० ए०टी०एम० एवं बी०सी० सखी द्वारा करा सकते है। इसके लिए कृषि विकास खण्डों पर स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डारों उप कृषि निदेशक कार्यालय हरका चौराहा, रामपुर फार्म पर सम्पर्क कर सकते है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद में 5.13 लाख किसानों का भूलेख अकंन कार्य पूर्ण है जिनमें से मात्र 3.72 लाख किसानों द्वारा ही ई-केवाईसी कराया गया है। जिसके कारण अनेक किसान योजना के लाभ से वंचित हो सकते है।

उन्होंने जनपद के सभी कृषकों से अनुरोध किया है कि यथा शीघ्र अपना ई के वाई सी कराना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें योजना का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त हो सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking