News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भूकंप व इमारत ढहना आपदा,बचाव कार्य पर एनडीआरएफ टीम द्वारा किया गया मेगा मॉक ड्रिल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 13, 2023  |  7:51 PM

175 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भूकंप व इमारत ढहना आपदा,बचाव कार्य पर एनडीआरएफ टीम द्वारा किया गया मेगा मॉक ड्रिल
  • अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकृत दिवस के अवसर पर आपदा के दृष्टिगत किया गया मॉक ड्रील अभ्यास

कुशीनगर । अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकृत दिवस के अवसर पर एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्ग दर्शन और उपजिलाधिकारी सदर की देखरेख में सदर तहसील के गीता इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल कुशीनगर में भूकंप व इमारत ढहना, आगजनी का मेगा मॉक ड्रिल अभ्यास किया गया।आपदा (सीएसएसआर) में रीजनल रिस्पांस सेंटर (आरआरसी) गोरखपुर के उप कमांडेंट संतोष कुमार के नेतृत्व में एनडीआरएफ गोरखपुर टीम व लोकल पुलिस, होमगार्ड, फायर डिपार्टमेंट, वेटरनरी डिपार्टमेंट,चिकित्सा विभाग, आपदा मित्र,कुशीनगर जनपद स्तरीय अधिकारी की देखरेख में और स्कूल के लोगों के द्वारा किसी भी प्रकार की भूकंप व इमारत ढहने पर खोज,
राहत व बचाव कार्य हेतु मॉक व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ संयुक्त अभ्यास किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

जिसका मुख्य उद्देश्य घायल व चोटिल व्यक्तियों को अमूल्य जीवन की रक्षा करना सभी रिस्पांस एजेंसी का रिस्पांस चेक करना वह सभी होल्डर के बीच में आपसी सामान्य स्थापित करना है तथा इस मेगा मॉक अभ्यास द्वारा खोज राहत व बचाव कार्य के संचालन में आने वाली कर्मियों की समीक्षा कर उन्हें दूर करना भी है इसमें इस मेगा मॉक पर आधारित मॉक अभ्यास के दौरान श्री एसडीएम पडरौना द्वारा , डॉ सुरेश पटरिया सीएमओ , बेसिक शिक्षा अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी राहुल कुमार, एनडीआरएफ के उप कमांडेंट संतोष कुमार, निरीक्षक गोपी गुप्ता,उप निरीक्षक जय प्रकाश कुमार, विद्यालय प्रबंधक, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अन्य रेस्क्यूर मौजूद रहे।

इस मॉक ड्रिल के दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ कुशीनगर आपदा एक्सपर्ट रवि प्रताप राय के सहयोग से एनडीआरएफ के निरीक्षक गोपी गुप्ता 30 रेस्क्यूर के साथ इस मॉक ड्रिल को संपन्न किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking