कुशीनगर। बुधवार को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बंदर के करतूत ने सबको आश्चर्य में डाल दिया है। वायरल वीडियो में एक बंदर पंडाल में घुसकर उसमें स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को प्रणाम करता है, वहां रखा केला खाता है फिर वहां से चला जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
वायरल वीडियो तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सरिसवा में स्थापित पंडाल का बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद उपेंद्र सिंह, बृजेश शर्मा, दिलीप सिंह, विजय प्रताप सिंह, संजय प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह रमेश गुप्ता, जय प्रकाश यादव ने बताया कि यहां नवरात्रि पर पंडाल बनाकर मां दुर्गा, सहित कुछ देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित की गई थीं। मंगलवार को चारों तरफ दशहरे की धूम थी। हम लोग पूजा पाठ में व्यस्त थे। इसी बीच वहां एक बंदर आ गया। वह बाहर बने बांस के गेट को खोल कर पंडाल में घुस गया। वहां पूजा की वेदी पर गिरे नारियल को सीधा करता है, मां दुर्गा की प्रतिमा को दोनों हाथों से प्रणाम करता है। फिर वहां रखा केला खा कर चला जाता है।बंदर के इस करतूत से मौके पर मौजूद लोग आश्चर्यचकित थे।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…