Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

कुशीनगर: गांधी जयंती के अवसर पर सभी राजकीय भवनों पर फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

न्यूज अड्डा डेस्क
Sep 29, 2023, 3:32 PM IST • अब तक 51 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • 02 अक्टूबर को गाँधी जयन्ती समारोह मनाये जाने सम्बन्धित बैठक हुई सम्पन्न

कुशीनगर। गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 02 अक्टूबर, को गाँधी जयन्ती समारोह मनाए जाने के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी वैभव कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक दौरान अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 02 अक्टूबर को प्रातः 8:00 बजे सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेंगें,राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरान्त महात्मा गाँधी के चित्र पर अनावरण व माल्यार्पण किया जायेगा तथा गाँधी जी के विचारों पर गोष्ठी आयोजित की जायेगी।
उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त गोष्ठी में विशेष रूप से निर्बलों के कल्याण,राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के सम्बन्ध में गाँधी जी के विचारों का उल्लेख किया जायेगा।

Advertisement

अनावरण व माल्यार्पण के उपरान्त खादीग्रामोद्योग एवं रेशम से सम्बन्धित प्रदर्शनी का आयोजन कलेक्ट्रेट में कराए जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रातः 8:30 बजे कलक्ट्रेट व विकास भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित की जायेगी। जिसके अन्तर्गत कलक्ट्रेट एवं विकास भवन परिसर में पांच-पांच पौधे एवं स्टेडियम में दस एवं सभी ब्लाकों और बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय परिसर में स्थान की उपलब्धतानुसार पौधे अनिवार्य रूप से लगाये जायें पौधे की व्यवस्था वन विभाग द्वारा किया जायेगा। प्रातः 9:00 बजे नगरीय क्षेत्रों में मलिन बस्तियों की सफाई हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा,जिसके लिए समस्त अधिशासी अधिकारी न०पा०प०/ नगर पंचायत द्वारा मलिन बस्ती का सफाई किया जायेगा,तथा नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अच्छा सफाई का कार्य करने वाले कर्मचारी को पुरस्कृत किया जायेगा तथा विशेष रूप से अभियान चलाकर प्रतिबन्धित पालिथिन / प्लास्टिक को बन्द कराये जाने हेतु सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी, द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में दवा का वितरण,जिला अस्पताल में विशेष सफाई कराए जाने का निर्देश दिए गए।

प्रातः 09:30 बजे जिला कीडा अधिकारी द्वारा स्टेडियम में बालक/बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा अपरान्ह 12:30 बजे समस्त विकास खण्ड के अन्तर्गत प्रत्येक न्याय पंचायत के ग्राम में नुक्कड़ सभा के माध्यम से स्वच्छता अभियान तथा प्रतिबन्धित पालिथिन प्लास्टिक को बन्द कराया जाने पर विशेष बल दिया गया, जिसके लिये समस्त खण्ड विकास अधिकारी/जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त सभी विभागाध्यक्ष/ कार्यालयाध्यक्ष को अपने- अपने कार्यालय को राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत 02 अक्टूबर 2023 को सफाई कराये जाने एवं सरकारी कार्यालयों में तम्बाकु, गुटखा,पान मसाला,तथा पालिथिन/प्लास्टिक आदि को प्रतिबन्धित कर स्वच्छता के कार्यक्रम को सफल बनायें जाने हेतु निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार,समस्त उप जिलाधिकारी,जिला विकास अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, सीओ कसया,पड़रौना, सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi