News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: उज्जवला योजना के लाभार्थियों का बैंक खाते को आधार से लिंक कराने सम्बंधित हुई आवश्यक बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 21, 2023  |  7:37 PM

55 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उज्जवला योजना के लाभार्थियों का बैंक खाते को आधार से लिंक कराने सम्बंधित हुई आवश्यक बैठक

कुशीनगर । जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार से लिंक कराया जाने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई ।प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की अंतर्गत आच्छादित लाभार्थी मुख्यत समाज के आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग से संबंधित होते हैं जिन्हें निर्धारित पात्रता क्रम में निर्गत एल.पी.जी कनेक्शन ऊपर वितरित किए जाने वाले सिलेंडरों पर केंद्र सरकार द्वारा भारी सब्सिडी का वहन किया जाता है। वर्तमान मे ऑयल कंपनी द्वारा केंद्रीय सब्सिडी का भुगतान आधार कैश ट्रांसफर कंप्लीट (एसीटीसी ) के माध्यम से आधार लिंक खाते में तथा बैंक कैश ट्रांसफर कॉम्प्लाइंट बीसीटीसी खाते में किया जाता है।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

उन्होंने जनपद के लाभार्थियों के संबंध में बताया कि जिन उपभोक्ताओं को बीसीटीसी के माध्यम से सब्सिडी का अंतरण किया जा रहा है, ऐसे लाभार्थियों को बैंक खातों को आधार लिंक कराए जाने का निर्देश दिया गया ताकि सब्सिडी पारदर्शी माध्यम से वास्तविक लाभार्थी को ही प्राप्त हो सके।उक्त के संबंध में 15 दिन के विशेष अभियान चलाकर शतप्रतिशत एलपीजी कनेक्शन ग्राहकों के आधार और बैंक लिंक कराया जा सके। तहसील एवम ब्लॉक स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी/ ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल आदि की सहायता से अभियान सफल बनाए। उन्होंने ने बताया की आईओसीएल बीपीसीएल एवं एचपीसीएल के कुल 97 गैस एजेंसियों के अंतर्गत 300912 लाभार्थियों मे से 48275 लाभार्थियों का बैंक खातों के आधार लिंक कराया जाने हेतु अवशेष है।

उन्होंने उपरोक्त कंपनी तथा गैस एजेंसी को निर्देश दिया की ग्राहकों को फोन के माध्यम से उन्हे अवगत कराए ,प्रचार प्रसार करें, गैस एजेंसियों पर फ्लेक्सी लगाकर, डिलीवरी वाहनो से घोषणा कराकर लोगो को जागरूक कर आधार को बैंक खातों से लिंक कराए।

उन्होंने जनपद के उज्जवला योजना के लाभार्थियों से अपील किया है की नजदीकी स्वयं के बैंक और गैस एजेंसी जाकर शीघ्र बैंक खातों को आधार से लिंक कराले। बैठक के दौरान समस्त उपजिलाधिकारी ,एलडीएम, गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकरगण आदि उपस्थित रहे

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking