News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: सावधान! जानलेवा गर्मी और लू से बचकर; ड्यूटी पर तैनात दारोगा की हीट स्ट्रोक से मौत, सिपाही की बिगड़ी तबीयत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 18, 2023  |  9:17 AM

156 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: सावधान! जानलेवा गर्मी और लू से बचकर; ड्यूटी पर तैनात दारोगा की हीट स्ट्रोक से मौत, सिपाही की बिगड़ी तबीयत

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रह है। लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। आलम यह है कि प्रदेश में गर्मी अब जानलेवा साबित हो रही है। अयोध्या में लू की वजह से यातायात उप निरीक्षक विनोद सोनकर की मौत हो गई है। उनके साथ ही एक यातायात आरक्षी को भी हीट स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सूचना मिलते ही अस्पताल में एसपी यातायात आदि वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए थे।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

मूल रूप से देवरिया जिले में रुद्रपुर के रहने वाले यातायात उप निरीक्षक 53 वर्षीय विनोद सोनकर दो माह पहले ही लखनऊ से स्थानांतरित होकर अयोध्या आए थे। शनिवार को उनकी ड्यूटी नयाघाट पर लगी थी। बताया जाता है कि दिन में भी उन्हें बुखार की शिकायत थी। शाम होते होते वे गर्मी से व्याकुल हो गए और हालत खराब होने पर नयाघाट पुलिस चौकी में जाकर बैठ गए।

वहीं से उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। वरिष्ठ उप निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने उनसे आवास पर जाकर आराम करने के लिए कहा। वे लौट ही रहे थे कि गुदड़ी बाजार के पास बेहोश हो गए। लोगों ने उन्हें फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया। शाम 6:25 बजे उन्हें भर्ती कराया गया। 9:05 बजे उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी व तीन पुत्र और एक पुत्री है।

जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि यातायात दरोगा को हीट स्ट्रोक के कारण भर्ती कराया गया था। उनकी मौत की खबर मिलते ही एसपी यातायात आरएस गौतम, सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह समेत पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों को सूचना भेजी गई है। उधर, आईजीआरएस सेल में काम करने वाले 29 वर्षीय सिपाही संजीव कुमार सिंह को भी हीट स्ट्रोक के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking