Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कुशीनगर: पूर्व दशम छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन, सत्यापन,मास्टर डाटा तैयार किये जाने की तिथि निर्धारित

न्यूज अड्डा डेस्क
Aug 2, 2023, 5:19 PM IST • अब तक 84 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव ने बताया कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10 ) योजनान्तर्गत आनलाइन आवेदन से लेकर छात्रवृत्ति वितरण तक प्रस्तावित समय-सारणी शासन द्वारा निर्गत किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि सम्बन्धित विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा तैयार किये जाने हेतु दिनांक 07 अगस्त से 08 अगस्त 2023 निर्धारित की गई है, तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन दिनांक 08 अगस्त से 15 सितंबर 2023 तक किया जाएगा एवं छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन दिनांक 10 अगस्त से 10 अक्टूबर 2023 तंक,जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध एवं संदेहास्पद डिजिटल हस्ताक्षर द्वारा लॉक / अग्रसारित किये जाने की तिथि 01 नवम्बर 2023 से 20 दिसम्बर 2023 तंक निर्धारित की गई है।

Advertisement

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने उक्त के क्रम में जनपद में संचालित पूर्वदशम स्तर के समस्त विद्यालय / मदरसों के प्रधानाचार्य / छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी को अवगत कराया कि शासन द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु छात्रवृत्ति योजना का प्रचार प्रसार करते हुए सुसंगत शासनादेशों / छात्रवृत्ति नियमावली में उल्लिखित प्राविधानों के अनुसार पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना का क्रियान्वयन ससमय करना सुनिश्चित करें।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi