News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ मोहर्रम मेले का पर्व, पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 29, 2023  |  7:30 PM

151 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ मोहर्रम मेले का पर्व, पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

जौरा बाजार /कुशीनगर । क्षेत्र के सरैया महंथपट्टी के मरचहिया डीह पर मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण पूर्वक संपन्न हुआ l दसवीं मोहर्रम को क्षेत्र भब्य ताजियों के प्रदर्शन के साथ मेले का आयोजन हुआ l नवीं मोहर्रम की शाम शुक्रवार को जहाँ क्षेत्र विभिन्न गावों के अखाड़ों द्वारा इमाम हुसैन की याद में भब्य झाकियों के साथ जुलूस निकाला गया, तो वहीं रात्रि में ताजिये को चौक पर रखने के उपरांत गांव में चाक -चौराहो पर ताजिये को घूमा कर प्रदर्शित किया गया l रात्रि में भी विभिन्न अखाड़ा के खिलाड़ियों ने ताजिये के साथ अपने -अपने कर्त्तब दिखाए l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इसी क्रम में शनिवार को दसवीं मोहर्रम के दिन दोपहर में ताजिया दारों ने अपने -अपने ताजिया को चौराहो पर नदवाविशुनपुर, लक्ष्मीपुर, सरैयामहंथ पट्टी, बनकटा, कोटवा, मधुरिया, पाण्डेय पट्टी, दहारी पट्टी, धुनवलिया, धौरहरा सहित विभिन्न गावों से दर्जनों ताजिया लाया गया था l इसी क्रम में ताजिया के साथ लगभग एक दर्जन अखाडा भी रहे, जिसमे गुलामने गौसिया, शहीदे इस्लामिया अखाड़ा, अंजुमन इस्लामिया अखाड़ा, पंजतन अखाड़ा, गुलामने हुसैनिया अखाड़ा आदि प्रमुख रूप से रहे l उक्त अखाड़े के खिलाड़ियों विभिन्न हैरत अंगेज कर्त्तब दिखाकर दर्शकों को हस्तब्ध कर दिया, इसके साथ ही खिलाड़ियों ने बाना, बनईठी, भाला, फरसा, बंदिश आदि को भी खेल क़र कर्त्तब दिखाया l अखाड़ो के कर्त्तब व ताजिये को देखने के लिए मेले में दर्शकों की भारी हुजूम भरी रही l देर शाम तक ताजिया नगर क्षेत्र में भ्रमण करता रहा और तत्पश्चात रात को सभी ताजिया दार अपने -अपने क्षेत्र में स्थित कर्बला को ले गये, जहाँ परंपरा के अनुसार ताजिया को दफ़न क़र फातिहा पढ़ा गया,और मेले का समापन हुआ l मोहर्रम पर्व को लेकर
एसो चौराखास प्रमोद कुमार यादव ने सुरक्षा व्यस्था का कड़ाई के साथ पालन कराया पूरी फ़ोर्स के साथ मेले में मौजूद रहे|

इस दौरान एसआई, रविप्रकाश सिंह, अमित कुमार, हेडकास्टेबल हरेराम सोनकर, सिपाही अभिषेक राय,नंदकिशोर सिंह, मनोज यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुशवाहा, प्रशांत मिश्रा,विन्देश्वरी गिरी, मारकंडेय प्रसाद सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे |

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking