News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ओवरटेक में दो बाइकें आपस मे भिड़ी, एक युवक की मौत, तीन घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 19, 2023  |  3:11 PM

108 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ओवरटेक में दो बाइकें आपस मे भिड़ी, एक युवक की मौत, तीन घायल

पडरौना/कुशीनगर।राष्ट्रीय राजमार्ग 28 बी पर नौरंगिया में स्थित महाविद्यालय के ठीक सामने गुरुवार की सुबह दस बजे एक वाहन को ओवरटेेक करते समय दो बाइकें आपस में भिड़ गईं। जिसमे एक युवक की मौत और तीन घायल हो गए। घायलो का इलाज नौरंगिया स्थित एक निजी अस्पताल में हो रहा है। पुलिस ने शव को पीएम हाउस भेजकर इस घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक हेलमेट नही लगाया था, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

आपके लिए और..- 34.75 करोड़ की साइबर ठगी का ‘कैश आउट’ नेटवर्क ध्वस्त:...

नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नेबुआ रायगंज निवासी राजकुमार उर्फ सूरज बर्मा पुत्र राकेश बर्मा (15वर्ष) अपने मित्र टिंकू मिश्रा पुत्र मनोज मिश्रा (16वर्ष) के साथ बाइक से पिपरा बाजार किसी काम से जा रहे थे। अभी वह नौरंगिया में स्थित सरस्वती देवी महाविद्यालय के ठीक सामने पहुंचे थे कि पडरौना से खड्डा की तरफ जा रहे अग्निशमन वाहन के पीछे आ रहे दुदही क्षेत्र के जमुवान बिन टोली गांव निवासी पूर्णमासी शाह पुत्र मदन शाह (17वर्ष) जो बाइक से अपने मित्र विरेन्द्र निषाद पुत्र ग्रहण निषाद (18वर्ष) के साथ बिहार प्रान्त के श्रीपत नगर अपने बहन के घर जा रहे थे। वो जैसे ही ओवरटेक करके आगे बढ़े वैसे ठीक आमने-सामने दोनों बाइको की आपसी भिड़ंत हो गयी। इस घटना में बाइक चला रहे राजकुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। तीनो घायलो को स्थानीय ग्रामीण और पुलिस ने नौरंगिया स्थित एक निजी अस्पताल मे भेजकर गम्भीर रूप से घायल राजकुमार को एबुंलेंस से कोटवा स्थित सीएचसी भेजवा दिया गया, जहा पर चिकित्सको ने जांचोपरांत उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे स्थानीय थाने के पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुवे उसे पीएम हाउस भेज दिया। खबर लिखे जाने तक तीनो घायलो का इलाज नौरंगिया स्थित निजी अस्पताल में हो रहा था, और मृतक के परिजन दहाड़े मारकर रो रहे थे।

इस सम्बंध में नेबुआ नौरंगिया थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है, शव को अंतिम परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।दोनों बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…

ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ में नव निर्मित ओवरब्रिज के पश्चिमी कट पर…

विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री
विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी खड्डा का द्विवार्षिक चुनाव ब्लाक परिसर…

ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं
ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking