News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर के डोल मेले की प्रदेश में अलग पहचान:विनय जायसवाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 9, 2023  |  8:01 PM

178 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर के डोल मेले की प्रदेश में अलग पहचान:विनय जायसवाल

पडरौना/कुशीनगर। जन्माष्टमी के दो दिन बाद निकलने वाले डोल मेले को लेकर नपाध्यक्ष विनय जायसवाल के द्वारा समस्त डोल समितियों के साथ बैठक करके उनकी आवश्यकताओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी लेने व नगरपालिका द्वारा व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद पालिकाध्यक्ष ने डोल मेले में सभी अखाड़ों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज की।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

बता दें कि नपा द्वारा पहले ही डोल झाँकियों वाले प्रमुख मार्गों की विशेष साफ सफाई, बिजली व्यवस्था के साथ पानी टैंकर की व्यवस्था भी चाक चौबंद कर दी गयी थी। साथ ही धूल मिट्टी की समस्या से बचने के लिए टैंकर से पानी भी गिरवाया जाता रहा। डोल मेले के दिन नपा के जलकल परिसर में सभी भक्तजनों और श्रद्धालुओं के लिए चाय,जलपान के साथ मेडिकल किट की व्यवस्था भी रही। अपने सम्बोधन में पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि डोल मेला पूरे उत्तरप्रदेश में कुशीनगर जनपद मुख्यालय पडरौना की विशेष पहचान के रूप में जाना जाता है जिसमें भगवान श्री कृष्ण की विशेष झाँकी के अलावा तरह तरह की मनमोहक झाँकियों के प्रदर्शन के साथ ही युवा खिलाड़ी अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए अखाड़ा खेलते हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के स्थानीय त्योहार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में ठेले, खोमचेवाले और अन्य स्ट्रीट वेंडर्स की अर्थव्यवस्था का बड़ा स्रोत साबित होते हैं।

साथ ही उन्होंने बताया कि नगर के सबसे बड़े पर्व में से एक डोल मेले में एक लाख से अधिक लोगों ने प्रत्यक्ष भागीदारी दर्ज की साथ ही उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति, नपाकर्मियों, पुलिस प्रशासन सहित आमजन को धन्यवाद भी ज्ञापित किया उक्त मौके पर उनके साथ अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल के अलावा एडवोकेट अरविंद कुशवाहा, रितेश जायसवाल, अंशु जायसवाल, संतोष चौहान, आद्या राय, राजेश जायसवाल,भास्कर शर्मा,आर्यन शर्मा, अनूप गोंड,सुनील चौहान,ब्रजेश शर्मा आलोक चौबे ललित जायसवाल आकाश वर्मा अमित तिवारी राहुल सिंह गौरव रौनियार मनोज केसरी पवन जायसवाल, राजेश कुशवाहा प्रदीप कुशवाहा के अलावा कार्यकर्ता गण व नपा के कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking