बोदरवार, कुशीनगर :- हिंदी साहित्य में अच्छा योगदान देने वाले तथा अपनी रचनाओं से साहित्य और संस्कृति को सहेजने का संदेश देने वाले डाo इम्तियाज समर को गोरखपुर में आयोजित भागीरथी साहित्य महोत्सव 2026 में कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित किया गया I इनके इस सम्मान से कवियों सहित प्रबुद्ध वर्ग के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है I
ज्ञात हो, कि भागीरथी सांस्कृतिक मंच गोरखपुर द्वारा बीते चार अक्टुबर रविवार को चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कालेज, दीवान बाजार – गोरखपुर के सभागार में आयोजित भागीरथी साहित्य महोत्सव वर्ष 2026 का कार्यक्रम आयोजित रहा l इस कार्यक्रम में डाo इम्तियाज समर द्वारा साहित्य सृजन में अपना अभुतपूर्व योगदान दिया गया l जिसमें प्रोफेसर चितरंजन मिश्र, प्रोफेसर रामदरश राय, प्रोफेसर अनिल राय, डाo रामचेत चौधरी सहित अनेकों साहित्यकारों की उपस्थिति में कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर को कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान 2026 के लिए सम्मान पत्र व प्रतिक चिन्ह और अंग वस्त्र सहित पुष्प गुच्छ आदि देकर सम्मानित किया गया l कुशीनगर जिले के कप्तानगजं नगर के शायर डाo इम्तियाज समर द्वारा गोरखपुर में आयोजित भागीरथी साहित्य महोत्सव के इस कार्यक्रम में पहुँच कर कविताओं के माध्यम से अपना जलवा बिखेरा गया I डाo इम्तियाज समर लम्बे समय से साहित्य के क्षेत्र में अपना सक्रिय योगदान देते रहे हैं I पूर्व में भी इन्हें कई मंचो पर सम्मानित किया जा चुका है I और इनकी कई किताबें भी प्रकाशित हो चुकी है I डाo समर द्वारा 2018 में दादरी में हुये मैराथन मुशायरा गिनीज आफ वर्ड रिकार्ड में शामिल होकर कुशीनगर जनपद के नाम को भी रोशन किया गया है I
डाक्टर समर को सम्मानित किये जाने पर साहित्यकारों और प्रबुद्ध वर्ग के लोगों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खुशी का इजहार करने वालों में प्रमुख रूप से साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था प्रभात सेवा समिति के महामंत्री बेचू बीoएo, वरिष्ठ शायर डाo अर्शी बस्तवी, शिक्षक व पत्रकार दिनेश यादव, जगदीश खेतान, इमदाद हुसैन, बेनी गोपाल शर्मा, नुरूद्दीन नूर, कन्हैयालाल करूण, विनोद गुप्ता, फिरोज अश्क, अभय, मंजूर हसन सहित भाजपा मंडल कप्तानगंज के अध्यक्ष हरेराम गुप्त सहित आदि लोगों ने डाo इम्तियाज समर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है l
हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज के मैदान में आगामी 18…
बंधे के समीप खेत में दिखा विशालकाय गैंडा वन विभाग ने पदचिह्नों की जांच…
हाटा कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…