News Addaa WhatsApp Group Join करें

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा रद्द, सरकार ने लिया फैसला!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 3, 2021  |  5:30 PM

1,113 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा रद्द, सरकार ने लिया फैसला!

CBSE, यूपी बोर्ड के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने 12वीं की परीक्षा रद्द करने का ऐलान किया है. कोरोना वायर के कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने वरिष्ठ मंत्री विजय वडेट्टीवार ने इसकी जानकारी दी.
आपको बता दें, बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा पहले ही रद्द कर दी है. परिणाम कक्षा 9 की परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर दिए जाएंगे. 10वीं बोर्ड के जून के अंत तक परिणाम घोषित करने की उम्मीद है. जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे बाद में MSBSHSE कक्षा 10 लिख सकते हैं.बता दें, बोर्ड परीक्षा रद्द करने से पहले राज्य के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने एक रिकॉर्ड किए गए संदेश के माध्यम से इसकी मांग की थी. उन्होंने कहा कि राज्य बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में निर्णय छात्र के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि कक्षा 12वीं एक छात्र के जीवन की ये महत्वपूर्ण परीक्षा है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हमारे बच्चों के स्वास्थ्य और मानसिक कल्याण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा का आयोजन अप्रैल और मई में होने वाली थीं, लेकिन कोरोनावायरस की दूसरी लहर के कारण परीक्षा को स्थगित करना पड़ा. महाराष्ट्र सरकार ने पहले ही कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है और छात्रों के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी कर दिया है.

आपके लिए और..- 125cc सेगमेंट में हीरो का बड़ा दांव, सलेमगढ़ में लॉन्च...

https://twitter.com/PTI_News/status/1400417891170734082?s=20

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल

हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…

CBSE: सीबीएसई ने पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल की तारीख बदली, अब 1 जून से शुरू होगी प्रक्रिया
CBSE: सीबीएसई ने पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल की तारीख बदली, अब 1 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल…

शिक्षा और संस्कारों की विरासत छोड़ गए सुरेंद्र मणि – विजेंद्र
शिक्षा और संस्कारों की विरासत छोड़ गए सुरेंद्र मणि – विजेंद्र

पटनी गांव में भजन-कीर्तन व प्रसाद वितरण का हुआ आयोजन सुकरौली। नेहरू इंटर कॉलेज…

बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking