Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

MI Vs KKR :- सांसे रोक देनेवाले मुकाबले में Mumbai Indians की जीत

न्यूज अड्डा डेस्क
Apr 13, 2021, 11:37 PM IST • अब तक 1.1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

मुंबई इंडियंस (MI) ने सीजन का अपना पहला मैच जीत लिया है। पिछले मैच में उन्हें हार मिली थी। IPL 2021 सीजन के 5वें मैच में मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 10 रन से हराया। मुंबई के लिए राहुल चाहर ने 27 रन देकर 4 विकेट लिए। KKR के ओपनर नीतीश राणा ने लगातार दूसरी फिफ्टी लगाई। वे सीजन के 2 मैच में 137 रन बनाकर टॉप स्कोरर बन गए हैं।

मुंबई टीम हमेशा ही कोलकाता पर भारी रही है। उसने अब तक KKR के खिलाफ 28 मैच खेले, जिसमें सिर्फ 22 जीते और 6 हारे हैं। पिछले 13 मैच में कोलकाता के खिलाफ मुंबई की यह 12वीं जीत है।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस 152 रन पर ऑलआउट हुई थी। इसके जवाब में कोलकाता टीम 7 विकेट गंवाकर 142 रन ही बना सकी। कोलकाता के लिए नीतीश राणा ने 47 बॉल पर सबसे ज्यादा 57 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने 24 बॉल पर 33 रन बनाए।

नीतीश और शुभमन की पारी ने KKR को संभाला, लेकिन जीत नहीं सके

  • कोलकाता टीम की शुरुआत तेज रही। टीम ने 7 ओवर में 50 रन पूरे किए। KKR को पहला झटका 72 के स्कोर पर लगा।
  • स्पिनर राहुल चाहर ने ओपनर शुभमन गिल को पोलार्ड के हाथों कैच आउट कराया। KKR 12 रन ही जोड़ सकी थी कि राहुल ने दूसरा झटका दिया।
  • पिछले मैच में फिफ्टी लगाने वाले राहुल त्रिपाठी 5 रन बनाकर आउट हुए। चाहर की बॉल पर विकेटकीपर डिकॉक ने उनका कैच लपका।
  • KKR ने 104 के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाया। यहां से टीम संभल नहीं सकी और 122 रन तक आते-आते टीम ने 5 विकेट गंवा दिए।
  • राहुल ने यहां अपने 4 ओवर पूरे किए, जिसमें 27 रन देकर कोलकाता टीम के 4 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। राहुल ने KKR का मिडिल ऑर्डर ढहाने का काम किया।
  • कोलकाता टीम को जीत के लिए आखिरी 5 ओवर में 31 रन की जरूरत थी। इस समय क्रीज पर दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल मौजूद थे, लेकिन टीम को जिता नहीं सके।

आंद्रे रसेल को दो जीवनदान मिले

18वें ओवर की तीसरी बॉल पर बुमराह ने रसेल का आसान कैच छोड़ा। ओवर क्रुणाल पंड्या का था। इस समय रसेल 5 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले क्रुणाल ने अपनी ही बॉल पर रसेल का कैच छोड़ा था।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi