Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

नेबुआ नौरगिया: गन्ने की फसल में ड्रोन से हुआ दवा का छिड़काव

न्यूज अड्डा डेस्क
Aug 26, 2023, 4:36 PM IST • अब तक 204 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

नेबुआ नौरगिया/कुशीनगर। रामकोला पी चीनी मिल क्षेत्र के सर्किल नम्बर 12 के प्रगतिशील किसान/पूर्व चेयरमैन के गन्ने की फसल में मिल कर्मियों द्वारा ड्रोन के माध्यम से दवा का छिड़काव कराया गया।

प्रगतिशील किसान मनोज राय के पिपरा खुर्द स्थित प्लाट के गन्ना फसल में मिल द्वारा ड्रोन के माध्यम से दवा का छिड़काव कराया गया।क्षेत्र में पहलीवार ड्रोन से खेतो में दवा छिड़काव को देखने के लिए उनके खेत के समीप सैकड़ो किसानों की भीड़ एकत्र हो गई।छिड़काव करवा रहे रामकोला मिल के जी0एम0 यशराज सिंह,डी0जी0एम0केन सतीश बालियान,डी0जी0एम0एचआर मानवेन्द्र राय,डवलप मेन्ट हेड सजंय त्रिपाठी,मार्केटिंग हेड नरेन्द्र सिंह फोगाड, ब्लाक प्रभारी पिपरा अखिलेश राय,सुपरवाइजर क्रमशःराजेश पाण्डेय,सजंय शुक्ला,उदयभान,इन्दर यादव आदि ने किसानों को बताया कि आप सब भी अपने कामदार से मिल कर उक्त ड्रोन से दवा का छिड़काव करवा सकते है।साथ ही मिल कर्मियों ने मौजूद किसानों को पेराई सत्र शुरु होने से पहले किसानों के गन्ना सर्वे,मोबाइल नम्बर जोड़वाने,पर्ची मोड़ चेंज कराने आदि के बारे विस्तृत जानकारी दी।इस दौरान क्षेत्र के किसान डॉक्टर धीरेन्द्र राय,सजंय राय,रामानन्द राय,संजीव राय,जितेन्द्र राय,आशुतोष मिश्रा,मुन्नर यादव,मजीदअंसारी,नितेश,विनय सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi