News Addaa WhatsApp Group Join करें

नवागत तहसीलदार ने तमकुहीराज तहसील में किया कार्यभार ग्रहण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 11, 2023  |  3:18 PM

106 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नवागत तहसीलदार ने तमकुहीराज तहसील में किया कार्यभार ग्रहण
  • शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय दिलाना रहेगी सर्वोच्च प्राथमिकता – मान्धाता प्रताप सिंह
तमकुहीराज/कुशीनगर। अपनी तेजतर्रार कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले कसया से तहसीलदार के पद से स्थानांतरित होकर आये मान्धाता प्रताप सिंह ने तमकुहीराज तहसीलदार के पद पर मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया है । पदभार ग्रहण करने के पश्चात उनका राजस्वकर्मियों ने द्वारा स्वागत किया गया, तत्पश्चात तहसीलदार ने सभी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।
तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह ने आते ही राजस्व से संबंधित मामलो को प्रमुखता और गंभीरता से लेते हुए उनका निराकरण करना मुख्य उद्देश्य बताया । उन्होंने बताया कि राजस्व से संबंधित मामलो का त्वरित निराकरण का सार्थक प्रयास किया जायेगा।
उन्होंने कहा की जनता की समस्या का निराकरण, उनसे कम्युनिकेशन करके ही किया जा सकता है। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के साथ ही उनकी समस्याओ का निराकरण करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कसया तहसील में चलाए गये भूमाफियाओं के खिलाफ जारी अभियान को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कहा कि अवैध कब्जों को खाली कराया जायेगा।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking