पडरौना/कुशीनगर। संस्कार भारती कुशीनगर के तत्वाधान में “बाल गोकुलम” कार्यक्रम का आयोजन 16 सितंबर को पडरौना के श्याम अतिथि भवन में होना सुनिश्चित है। कार्यक्रम की स्थानीय संयोजिका मारवाड़ी युवा मंच महिला चेतना शाखा की अध्यक्षा मीनू जिंदल हैं। संस्कार भारती के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा एवं संरक्षक पूर्व विधायक रजनीकांतमणि त्रिपाठी की उपस्थिति में आयोजन को लेकर जिंदल के आवास पर एक आवश्यक बैठक हुई जिसमें 16 सितंबर सकल 5 बजे से कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय किया गया। कार्यक्रम में 1 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक के बालक बालिकाएं प्रतिभा करेंगे प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बालक बालिकाओं को संस्कार भारती की तरफ से पुरस्कृत भी किया जाएगा।
इस अवसर पर बधाई गीत एवं सोहर सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जिसमें कृष्ण जन्म का उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर आर.के. भट्ट,प्रसिद्ध व्यवसायी सतीश जिंदल सहित अन्य लोग भी उपस्थिति रहे।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…