Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

पडरौना: पुंड्यातिथि पर याद किए गए समाजवादी आंदोलन के पुरोधा डॉ.लोहिया

न्यूज अड्डा डेस्क
Oct 12, 2023, 6:41 PM IST • अब तक 190 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • पार्टी कार्यालय पर सपाइयों ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन

पडरौना/कुशीनगर। दिन गुरुवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन पर समाजवादी आंदोलन के पुरोधा प्रखर वक्ता वक्त डॉ.राम मनोहर लोहिया के पुण्यतिथि के अवसर पर दिन के 11 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शुकुरूल्लाह अंसारी तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय यादव ने किया।

कार्यक्रम में महामानव, प्रखर वक्ता एवं समाजवादी आंदोलन के पुरोधा डॉ.राम मनोहर लोहिया को सभी वक्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा उनके सप्त क्रांति एवं जीवन दर्शन व भारतीय राजनीति की दशा व दिशा बदलने वाले एवं समाजवादियों के आंदोलन पर विस्तार से चर्चा किया गया।देश की आजादी के लिए संघर्ष करते हुए डॉ.लोहिया अपने जीवन में 22 बार जेल गए।अंग्रेजों की यातनाएं सही उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे महामानव को शत-शत नमन किया गया एवं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।

Advertisement

कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष मोहम्मद शुकरुल्लाह अंसारी के साथ-साथ पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णमासी देहाती,राजेंद्र यादव “मुन्ना”,सुरेंद्र प्रताप यादव,शाहिद लारी, वाजिद अली,सुषमा शर्मा, सुरेंद्र यादव,लखीचंद यादव,रामपरसन सिंह सैंथवार,कलाम सिद्दीकी, मो.आज़म पूर्व महामंत्री छात्रसंघ,बीके कुशवाहा, निजामुद्दीन,लाल मोहम्मद राम लखन,बाबू जान आदि ने संबोधित किया।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi