News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना की टीम ने रोमांचक मुकाबले में तमकुहीरोड की टीम को 12 रनो से हराकर फाइनल में बनायीं जगह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 30, 2022  |  7:26 PM

865 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना की टीम ने रोमांचक मुकाबले में तमकुहीरोड की टीम को 12 रनो से हराकर फाइनल में बनायीं जगह

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के सरैया महंथ पट्टी के मरचहिया डीह पर पूर्व प्रधानाचार्य स्व.बीके सिंह व दूधनाथ कुशवाहा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन शनिवार को लिग मैच तमकुहीरोड व पडरौना के बीच खेला गया। टास जीतकर तमकुहीरोड की टीम ने क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया। पडरौना की टीम ने बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 15 ओभरो के खेल में । 9 विकेट खोकर 212 रन पर सिमट गई। पडरौना के तरफ से सबसे अधिक 90 रन अभिषेक ने बनाये। तमकुहीरोड तरफ से गेंदबाजी करते हुये सद्दाम ने 4 ओभर में 42 रन देकर 2 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमकुहीरोड की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 8 विकेट खोकर 201 रन पर सिमट गई। पडरौना के तरफ से 35 रन देकर 3 विकेट लिये।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नकुल को मिला

आपके लिए और..- कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से...

मुख्य अतिथि पूर्व वायु योद्धा विजय कुमार शुक्ला क्रिकेट मैच का शुभारंभ फीता काटकर व खिलाडियों के परिचय प्राप्त कर किया। सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि क्रिकेट मैच के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता हैं। खेल से आपसी भाई चारा बना रहता हैं। खिलाडियों के मानसिक , बौद्धिक क्षमता का विकास होता हैं। विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र वर्मा, डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह रहे।

कमेन्ट्री अरविंद मिश्रा अंपायरिंग पिन्टू राव,सत्येंद्र सिंह ने किया। इस दौरान अनिल कुशवाहा, राकेश कुमार सिंह, उस्मान गनी संतोष गुप्ता उदयभान कुशवाहा, अखिलेश शर्मा,राजेश सिंह,चंद्रप्रकाश यादव,अजय नाथ, दिनेश सिंह,प्रशांत मिश्रा सुनील गोंड़ गोविंद चौबे,राहुल गोंड़, रोहित सिंह, आनंद प्रकाश,गुडडू चौहान,सोनू गोंड़,मुकेश, चौहान,दीपक चौबे,अनिल मद्धेशिया,अभिमन्यु आदि लोग मौजूद रहे।

शनिवार को 2 बजे से पूर्व प्रधानाचार्य स्व.बीके सिंह व दूधनाथ कुशवाहा मेमोरियल क्रिकेट मैच सरैया महंथ पट्टी के मरचहिया डीह पर फाईनल मैच पडरौना व तुर्कपट्टी के बीच खेला जायेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार
कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में मनरेगा के तहत कराए…

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी

खड्डा, कुशीनगर। विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा भुजौली स्थित शक्ति केंद्र भुजौली के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking