Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने की ‘पीएम सूर्य घर’ योजना की घोषणा, हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी! जाने क्या है PM Surya Ghar Yojana और कैसे मिलेगा लाभ

न्यूज अड्डा डेस्क
Feb 13, 2024, 2:27 PM IST • अब तक 326 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Launched: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लॉन्च करने का एलान किया है. प्रधानमंत्री ने खुद सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है.

उन्होंने बताया कि 75,000 करोड़ के निवेश के जरिए एक करोड़ घरों पर रुफटॉप सोलर सिस्टम्स के जरिए बिजली पहुंचाई जाएगी जिससे हर महीने 300 यूनिट्स तक इन घरों को मुफ्त बिजली दी जाएगी.

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा कि जमीनी स्तर पर रुफटॉप सोलर सिस्टम्स को लोकप्रिय बनाने से लेकर प्रमोट करने के लिए शहरी निकायों और पंचायतों को प्रोत्साहन दिया जाएगा. साथ ही योजना के जरिए लोगों को अपनी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी, बिजली बिल में कमी आएगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोलर पावर को बढ़ावा देने के साथ सतत विकास को बढ़ाना देने की अपील करते हुए सभी अपने घरों वाले उपभोक्ताओं खासतौर से युवाओं को पीएम सूर्य घर – मुफ्त बिजली योजना को मजबूत करने की अपील करते हुए योजना के लाभ लेने के लिए pmsuryaghar.gov.in वेबसाइट पर आवेदन करने को कहा है.

22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद उस दिन साम को एलान किया कि उनकी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना लॉन्च करेगी. उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो. उन्होंने कहा कि सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री सूर्योदय योजन प्रारंभ करेगी. इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi