News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: आक्रोशित पत्रकारों ने राज्यपाल के नाम से एसडीएम को सौंपा ज्ञापन!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 14, 2021  |  6:44 PM

916 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: आक्रोशित पत्रकारों ने राज्यपाल के नाम से एसडीएम को सौंपा ज्ञापन!

वरिष्ठ पत्रकार अशोक मिश्र/न्यूज अड्डा

तमकुहीराज/कुशीनगर। प्रतापगढ़ ज़िले के एबीपी न्यूज़ के पत्रकार शुलभ श्रीवास्तव के हत्या से नाराज पत्रकारों ने इस घटना की निंदा करते हुवे एसडीएम ए आर फारूकी को महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम पत्रक देकर सख्त कार्यवाही की मांग किया।
सनद हो कि शराब माफियाओं के खिलाफ खबर चलाने से नाराज़ शराब माफियाओं ने पत्रकार को उतारा मौत के घाट उतार दिया था, हत्या से पर्दा हटते देख प्रतापगढ़ पुलिस ने शराब माफियाओं से गठजोड़ रखने वाले दागी पुलिसकर्मियों ने हत्या के इस घटना को आनन फानन में दुर्घटना सिद्ध करने का प्रयास करते हुए पत्रकार के परिजनों को न्याय देने से विरत रखने का भरसक प्रयास किया है। पत्रकारों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग किया कि आप प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की बात तो कहते है, भ्राष्टाचार, तस्करी के भी सख्त खिलाफ है, फिर भी अवैध कारोबार में लगें तस्कर इतने वेखौफ़ है कि तस्करों के खिलाफ लिखने वाले पत्रकारों की हत्या कर दी जा रही, पत्रकार सुरक्षा की गुहार लगा रहे तो अधिकारी उसका संज्ञान नहीं ले रहें। ऐसी स्थिति में यह कैसे माना जाय कि प्रदेश में भयमुक्त रामराज्य के दिशा में सरकार काम कर रही है।
तमकुहीराज क्षेत्र के पत्रकारों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप तत्काल हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी तथा पीड़ित पत्रकार के परिजनों को 50 लाख आहेतुक सहायता और प्रदेश में आये दिन हो रहे पत्रकारों पर उत्पीड़न व हत्या के मद्देनजर सख्त कानून बना कर सुरक्षा मुहैया कराया जैसे मुद्दों की मांग करते हुए महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित पत्रक सौंपा।
इस दौरान पत्रकार पारसनाथ पांडेय, अशोक वत्स, अनिल पांडेय, कृष्णा राय, कृपाशंकर यादव, आशिफ आदि सहित काफी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहें।

आपके लिए और..- अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking