Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

Tamkuhiraj News/तमकुहीराज: क्रिकेट बैट्समैन के रूप में चयनित होने पर आशीष को मिल रही है बधाई

न्यूज अड्डा डेस्क
Oct 7, 2022, 10:40 AM IST • अब तक 875 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • अधिवक्ता, पत्रकार दीपक पाण्डेय के पुत्र हैं आशीष

सलेमगढ़/कुशीनगर ।तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत माधोपुर बुजुर्ग निवासी एक होनहार खिलाड़ी का चयन क्रिकेट बैट्समैन के रूप में यूपी स्पोर्ट्स स्टेडियम लखनऊ में हुआ है। राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट कोच द्वारा जनपद कुशीनगर के इस होनहार खिलाड़ी का चयन बैट्समैन के रूप में करने पर पूरा क्षेत्र गौरवांवित है। उनके चयन पर परिवार के सदस्यों व शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

माधोपुर बुजुर्ग निवासी अधिवक्ता दीपक कुमार पाण्डेय के पुत्र आशीष कुमार पाण्डेय ने बीते 30 सितंबर को लखनऊ के गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट ट्रायल में प्रतिभाग किया था। इस ट्रायल में पूरे प्रदेश से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। राष्ट्रीय कोच की निगरानी में हुए इस ट्रायल में आशीष के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उसका चयन अपर मुख्य सचिव खेल विभाग यूपी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हुआ है। गुरुवार को अंतिम चयन प्रक्रिया के बाद बेबसाइट पर चयनित खिलाड़ियों की सूची विभाग द्वारा जारी करने पर आशीष के चयन होने की सूचना पर परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गयी। मेधावी आशीष शुरू से ही क्रिकेट खेल में रुचि रखने के साथ ही पढ़ाई में अव्वल रहा है। चयन के बाद आशीष का कहना है कि बेहतर प्रदर्शन के बदौलत उसका सपना इंडियन क्रिकेट टीम में चयनित होकर देश के लिए खेलने का है। उन्होंने अपने इस उपलब्धि का श्रेय कोच व गुरुजनों के साथ ही दादा श्रीकृष्ण पाण्डेय व चाचा विजय व राजन व माता रंजना देवी को दिया है।

Advertisement

आशीष के इस उपलब्धि पर विधायक डॉक्टर असीम कुमार राय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, यूपी एग्रो चेयरमैन जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र, पूर्व यूपी कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू, जिला मंत्री भाजपा अतुल श्रीवास्तव, जिला महामंत्री महिला मोर्चा रुपम सिह, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, केशव पाण्डेय, पूर्व प्रमुख विजय राय, राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी भीम गुप्ता, पूर्व प्रमुख उदयनारायन गुप्ता, पीएन पाण्डेय, आनन्द प्रकाश राय, दीनानाथ पाठक आदि ने बधाई दी है।

टैग्स: #तमकुहीराज
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi