News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: छात्र-छात्राओं का धूम धाम से मना विदाई समारोह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 17, 2024  |  7:07 PM

170 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: छात्र-छात्राओं का धूम धाम से मना विदाई समारोह
  • समाज में स्थान शिक्षा प्राप्त व्यक्ति को ही मिलता है- मधुरश्याम राय, सपा नेता
  • शिष्य को अपने गुरु का सम्मान हमेशा करना चाहिए- निलय सिंह, भाजपा नेता

तरयासुजान/कुशीनगर। सेवरही विकाश खंड के ग्राम सभा तरयासुजान में स्थित आरपी पब्लिक स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह बड़े ही धूम धाम से मनाया गया । साथ ही कार्यक्रम में छात्र,छत्राओ के बीच पुरस्कार का वितरण हुआ,इस समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुरश्याम राय एवम विशिष्ठ अतिथि भाजपा के युवा तुर्क नेता,युवाओं के धड़कन निलय सिंह रहे।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए वरिष्ठ सपा नेता मधुरश्याम राय ने कहा की शिक्षा प्राप्त व्यक्ति हर मुसीबत को पार कर सकता है। साथ ही सम्मानित ढंग से समाज में स्थान प्राप्त कर सकता है,आज के परिवेश में शिक्षा,भोजन से भी अधिक,मूल्यवान वस्तु है,हमे अपने पाल्य को उच्चो कोटि की शिक्षा की ज्ञान अवश्य ही दिलानी चाहिए।

विशिष्ठ अतिथि के पद से बोलते हुए भाजपा के युवा तुर्क नेता निलय सिंह ने कहा की इतिहास के तरफ यदि ध्यान दिया जाए तो गुरु शिष्य ये दोनो महत्वपूर्ण रहे हैं,गुरुओं के सानिध्य में ही शिष्य आकर उनके ज्ञान के रौशनी में ही अपने अंतस का दीपक जलाकर देदीप्यमान होते हैं, और प्रसिद्धि को प्राप्त करते हैं। हर शिष्य को अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से मुखातिब होते हुए कहा की यहां से विदाई आम आदमी के जीवन का एक,हिस्सा होता है। यह हमे एक सिख देता है, आप जहां कहीं जाएं जिस किसी संस्थान और विभाग में जाए उसे उजागर करते रहें।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र यादव द्वारा अतिथियों को प्रति आभार व्यक्त किया गया, वही बच्चो की आशीष दी गई ।कार्यक्रम में गोरख निषाद ,अवध कुशवाहा ,आनंद यादव ,विनोद गुप्ता ,रवि वर्मा के साथ ही विद्यालय के अध्यापक,अध्यापिकाएं,छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking