News Addaa WhatsApp Group Join करें

सीओ के नेतृत्व मे पुलिस और प्रशासन ने पकड़ा गरीबो का चार ट्रक खाद्यान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 5, 2024  |  4:21 PM

63 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सीओ के नेतृत्व मे पुलिस और प्रशासन ने पकड़ा गरीबो का चार ट्रक खाद्यान
  • खाद्यान की कालाबाजारी की सीओ को मिली थी सुचना
  • खाद्यान्न पकड़े जाने के बाद कोटेदारों और ठेकेदारों में मचा हड़कंप

रुद्रपुर/देवरिया (विनय कुमार गुप्ता) । रविवार को मुखबिर की सुचना पर क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव के नेतृत्व मे पुलिस टीम और मौके पर पहुचे तहसील प्रशासन ने माहीगंज चौराहे के समीप नायरा पेट्रोल पम्प पर सदिग्ध अवस्था मे खडे चार ट्रक खाद्यान को पकड़ लिया। और जाँच के लिए सभी ट्रको को तहसील कार्यालय ले आये मौके पर पहुचे पूर्ति बिभाग के एआरओ दुर्गादत्त यादव और अन्य बिभागीय अधिकारियो के साथ नायब तहसीलदार अनिल तिवारी ने जाँच के लिए सभी ट्रकों को उसरा बाजार स्थित एफ सी आई गोदाम ले गये जहाँ खाद्यान का तौल कराया गया, बताया जाता है की खाद्यान वजन मे सही थे 30 किलो वजन मे खाद्यान मौके से कम मिला है।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

जानकारी अनुसार उसरा बाजार स्थित एफसीआई गोदाम से शनिवार को सांयकाल तहसील क्षेत्र के कोटेदारों का चार ट्रक खाद्यान्न लोडिंग कर रवाना किया गया, कुछ किलो मीटर यात्रा के बाद सभी ट्रक रुद्रपुर नगर से पहले महीगंज चौराहे के समीप नायरा पेट्रोल पंप पर खड़े कर दिए गये यहां एक खाली ट्रक भी था।
रविवार तड़के सुबह मौके से किसी मुखबिर के द्वारा इसकी सुचना सी ओ अंशुमन श्रीवास्तव के मोबाइल पर दिया गया जिसके बाद सीओ के नेतृत्व मे कोतवाली प्रभारी रतन पाण्डेय, उपनिरीक्षक बलराम सिंह, आशीष राय के साथ मौके पर पुलिस बल पहुंच गयी पुलिस ने सभी ट्रक चालकों से इसकी जांच पड़ताल की और तत्काल एसडीम रत्नेश तिवारी को इसकी सूचना दे दी जिनके आदेश पर नायब तहसीलदार अनित तिवारी भी मौके पर पहुंच गये और सभी ट्रकों को जांच के लिए तहसील ले आये थे।

पुलिस द्वारा चार ट्रक खाद्यान्न पकड़े जाने की सुचना मिलते ही क्षेत्र के कोटेदारों और खाद्यान के ठेकेदारों मे हड़कंप मच गया और विभाग के भी कान खड़े हो गए। सवाल खड़ा होता है की शनिवार को रवाना हुआ खाद्यान रातभर पेट्रोल पम्प पर क्यों खड़ा किया गया था। क्यों लोडिंग के बाद कोटे की दुकान पर उतारा नहीं जा सका। दूसरी तरफ बताया यह भी जाता है की उसरा बाजार गोदाम से खाद्यानो की निकासी के बाद ट्रक अक्सर पेट्रोल पम्प पर खड़ा कर ट्रक ड्राइवर खाना बनाते है और अगले सुबह कोटेदारों के वहा राशन को उतारते है।

सूत्र यह भी बताते है की खाद्यान्नों की गोदाम से रवानगी के बाद गोलमाल का खेल बड़े ही सुंयोजित तरीके से चलता है यह सब बिभाग की मेहरबानी से होता है। सूत्र यह भी बताते है की खाद्यान्नों के कम वजन की पूर्ति के लिए बोरियों को पानी से भिगोया जाता है।
इस संबंध मे एसडीएम रत्नेश तिवारी ने कहा बताया की सुचना के बाद खाद्यान से भरे ट्रको की जाँच कराई गयी है जिसमे सही पाया गया है। इस संबंध मे कोई लिखीत शिकायत नहीं मिली है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking