Thursday, 26 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी• गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज• भाजपा ने दीपक कुमार पांडेय को सौंपी सोशल मीडिया की कमान, पत्रकारों में खुशी की लहर• आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र का विधि-विधान से हुआ शुभारंभ• अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, जांच टीम को देख भागे संचालक, एक सेंटर सील
Advertisement

UP: ‘फ्री पेट्रोल’ के लिए आपस में भिड़े BJP कार्यकर्ता, तिरंगा यात्रा में बोतल की लूट!

न्यूज अड्डा डेस्क
Aug 16, 2021, 12:46 PM IST • अब तक 1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता की तिरंगा यात्रा के लिए बांटे जा रहे पेट्रोल को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए. हालात ऐसे हो गए कि पुलिस तक को बुलाना पड़ गया और फिर वहां पुलिस ने लाठी भांजी. पेट्रोल पाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे पर कूदते नजर आए. पूरा अफरातफरी का माहौल रहा. हालांकि विधायक ने इस आरोप का खंडन किया है और इसका जिम्मेदार सपा को ठहराया है.ad4कौशांबी के चायल विधायक संजय गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा रैली निकालने का एलान किया था. कौशांबी के भरवारी स्थित उनके किडनी स्कूल परिसर से यह जुलूस निकाला जाना था. जुलूस निकालने कुछ देर बाद ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया. पास के पेट्रोल पंप पर सैकड़ों समर्थक जुट गए. वहां जुटे लोगों के बीच बाइक और कार में पेट्रोल भरवाने के लिए खींचतान शुरू हो गई. जब मामला हाथ से निकलने लगा तो फिर बोतलों में भरकर पेट्रोल देने की व्यवस्था की गई. इसके बाद तो बोतल ले लेकर कार्यकर्ता इधर-उधर भागने लगे.ad3अफरा-तफरी मचने के चलते पुलिस को भी बुलाना पड़ गया. इस दौरान पुलिस ने लाठियां भांजी तब जाकर मामला शांत हुआ. इस पूरे मामले को लेकर चायल के विधायक संजय गुप्ता का कहना है कि सब कुछ ठीक चल रहा था. समाजवादी पार्टी के कुछ लोग जबरन भाजपा समर्थकों में घुस गए. उन्हें ही बोतल में पेट्रोल दिया गया होगा. भाजपा के सारे कार्यकर्ता अनुशासित ढंग से ही थे. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है और लोग भाजपा विधायक की खिंचाई कर रहे हैं.


Advertisement


कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi