News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान भूल गए सपा सांसद, जय हे…जय हे…जय हे…बोलकर चलते बने! देखें हैरान करने वाला VIDEO

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 16, 2021  |  11:04 AM

990 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान भूल गए सपा सांसद, जय हे…जय हे…जय हे…बोलकर चलते बने! देखें हैरान करने वाला VIDEO

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी से मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन ध्वजारोहण करने के बाद थोड़ा सा राष्ट्रगान गाने के बाद आगे की पंक्तियां ही भूल गए. सांसद ही नहीं वहां मौजूद सपा जिला अध्यक्ष डीपी यादव, महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू सहित वहां मौजूद किसी को भी राष्ट्रगान याद नहीं था. जिसके बाद बमुश्किल राष्ट्रगान पूरा किया गया. सांसद की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

बता दें, समाजवादी पार्टी से मुरादाबाद के सांसद डॉ एसटी हसन गलशहीद थाने के पास गलशहीद पार्क में सुबह करीब 10 बजे ध्वजारोहण करने पहुंचे थे. सांसद ने झंडा फहराया तो उनके साथ खडे़ लोगों ने जोर-जोर से राष्ट्रगान गाना शुरू किया, लेकिन दूसरी पंक्ति पर आते ही अटक गए, दूसरी पंक्ति पर ही राष्ट्रगान भूलने के बाद सांसद और उनके साथ के लोग बगलें झांकने लगे.

सांसद ने अपने दोनों तरफ नजरें दौड़ाकर देखा इस बीच एक व्यक्ति जेब से मोबाइल निकाला, लेकिन दूसरी पंक्ति पर ही राष्ट्रगान बीच में अटक जाने से सांसद असहज हो चुके थे. सांसद ने धीरे-धीरे जय हे जय हे… बोलना शुरू किया. इसके बाद उनके बाकी साथी भी दूसरी पंक्ति से सीधा जय हे जय हे पर पहुंचे और फिर कार्यक्रम खत्म करके सांसद चले गए. वहीं, सांसद से जब उनका पक्ष जानने के लिए बात हुई तो उन्होंने बताया कि वो राष्ट्रगान नहीं गा रहे थे, उनके साथ के लोग राष्ट्रगान कर रहे थे, वो गाते-गाते भूल गए थे.

यहाँ देखे वीडियो!


ad3


ad4



ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking