News Addaa WhatsApp Group Join करें

अयोध्या की आंधी पहुंची मुबंई :- शिवसेना और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच मार-पीट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 16, 2021  |  10:13 PM

1,397 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अयोध्या की आंधी पहुंची मुबंई :- शिवसेना और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच मार-पीट

अयोध्या में राम मंदिर की जमीन की खरीद में हुए घोटाले की शिवसेना ने सामना समेत कई प्लेटफॉर्म पर आलोचना की थी। आलोचना के दौरान शिवसेना की ओर से भाजपा पर निशाना साधा गया था। इसके विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज दादर स्थित शिवसेना भवन के सामने प्रोटेस्ट किया।

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

प्रोटेस्ट चल ही रहा था कि बड़ी संख्या में शिवसैनिक भी यहां पहुंचे गए और उन्होंने भी भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामला इस कदर बढ़ा कि पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। भाजपा नेताओं का आरोप है कि शिवसेना के लोगों ने उनके साथ मारपीट की है।

कंट्रोल करने के लिए पुलिस को चलानी पड़ी लाठियां

इस बीच मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को काबू करने के लिए लाठियां भी भांजी। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं और स्थिति को काबू करने का प्रयास जारी है। शिवसेना भवन के सामने भाजपा की ओर से यह प्रोटेस्ट भाजपा युवा मोर्चा के तेजिंदर सिंह के नेतृत्व में किया गया था। प्रोटेस्ट की जानकारी मिलने के बाद शिवसेना विधायक सदा सर्वंकर कई शिवसैनिकों के साथ यहां पहुंचे और विवाद बड़ा हो गया। विधायक सदा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भाजपा कार्यकर्ता यहां पथराव कर रहे हैं।

‘सोनिया सेना हाय- हाय’ की घोषणा से बढ़ा विवाद

शिवसेना भवन के सामने फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी को तैनात किया गया है। शिवसेना नेताओं का आरोप है कि भाजपा के लोग ‘सोनिया सेना, हाय-हाय’ के नारे लगा रहे थे। इसके बाद लोगों में आक्रोश पैदा हुआ और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जब हम गाड़ी से यहां से जा रहे थे तो शिवसैनिकों ने हमें रोका और पीटा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) अपनी वेब सीरीज़ “Aukaat…

प्रत्युष कुमार को मिली आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि
प्रत्युष कुमार को मिली आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि

रूद्रपुर/देवरिया (विनय कुमार गुप्ता) । प्रत्यूष बिहार के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह के बड़े पुत्र…

चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, SBI की याचिका खारिज, 12 मार्च तक आंकड़ा देने को कहा
चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, SBI की याचिका खारिज, 12 मार्च तक आंकड़ा देने को कहा

इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुनवाई के दौरान भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को सुप्रीम कोर्ट से…

कुशीनगर के व्यक्ति की संदेहास्पद परिस्थितियों में मुंबई में हुई मौत
कुशीनगर के व्यक्ति की संदेहास्पद परिस्थितियों में मुंबई में हुई मौत

Kushinagar News/अहिरौली/बाजार कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम घोड़ादेउर के टोला लक्षीराय निवासी एक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking