News Addaa WhatsApp Group Join करें

विशुनपुरा: ग्राम प्रधान और सचिव के मिलीभगत से हुई विभिन्न समतियो की गठन, सदस्यों ने कार्यवाही की माँग उठायी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 31, 2021  |  4:05 PM

955 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विशुनपुरा: ग्राम प्रधान और सचिव के मिलीभगत से हुई विभिन्न समतियो की गठन, सदस्यों ने कार्यवाही की माँग उठायी

पिपरा बाजार/कुशीनगर। विकासखंड विशुनपुरा के ग्रामपंचायत मिठहा माफी के दो तिहाई सदस्यों ने ग्रामप्रधान व सचिव की मिलीभगत से बिना खुली बैठक व सूचना के ही ग्रामपंचायत की विभन्न समितियों का गठन कर लिए जाने की शिकायत खंड विकास अधिकारी व जिला पंचायत अधिकारी से करते हुए प्रभावी कार्यवाही की मांग की है।
उक्त ग्रामपंचायत के नवनिर्वाचित,साबिर अली,फेकू प्रसाद,पुनीत राय,नूर अंसारी,नन्दकिशोर, हिमांशु सहित 9 सदस्यों ने जिला पंचायत राज अधिकारी आदि जिम्मेदारों को प्रार्थना पत्र सौंप बताया है कि उनके गांव में ग्राम पंचायत समिति का गठन नियमों को धता बताते हुए खुली बैठक की जगह गुपचुप तरीके से प्रधान के घर बैठकर सचिव द्वारा कर लिया गया है।जो नियम विरुद्ध होने के साथ ही ग्रामपंचायत के विकास में बाधक है।
इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी राधवेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि शिकायत मिली है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking