Wednesday, 25 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी• गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज• भाजपा ने दीपक कुमार पांडेय को सौंपी सोशल मीडिया की कमान, पत्रकारों में खुशी की लहर• आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र का विधि-विधान से हुआ शुभारंभ• अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, जांच टीम को देख भागे संचालक, एक सेंटर सील
Advertisement

भारी बारिश से पानी-पानी हुई मुबंई, कई इलाकों में भरा पानी

न्यूज अड्डा डेस्क
Aug 6, 2020, 6:29 AM IST • अब तक 1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

मुंबई 10 घंटे की बारिश में पानी-पानी हो गई. कई इलाके अब भी डूबे हुए हैं. कई इलाकों में घुटने भर पानी है. कई लोग रात भर फंसे रहे. एनडीआरएफ की टीम ने 2 लोकल ट्रेन से देर रात 290 लोगों को रेस्क्यू किया. मुंबई में मूसलाधार बारिश के बाद ऐसा मंजर दिख रहा है मानों समंदर शहर के बीच में आ गया हो. सड़कों पर दरिया बह रहा है और शहर तौबा तौबा कर रहा है. कोलाबा में बारिश ने 46 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. यहां 12 घंटे में 296.3 मिमी. बारिश दर्ज की गई. आसमान से बरसी आफत के बीच 106 किमी. से चली हवाओं ने एलफिन्स्टन रोड, माटुंगा और मंत्रालय के पास खड़े पेड़ धराशायी हो गए. जिसकी वजह से ट्रैफिक की रफ्तार पर ब्रेक लग गया.

 

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi