News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य पर नहीं लगेगी रोक, HC ने याचिकाकर्ता पर ही लगाया एक लाख का जुर्माना!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 31, 2021  |  11:22 AM

957 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य पर नहीं लगेगी रोक, HC ने याचिकाकर्ता पर ही लगाया एक लाख का जुर्माना!

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक लगाने वाली याच‍िका पर द‍िल्‍ली हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए सोमवार को अपना फैसला सुनाया है. द‍िल्‍ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत देते हुए कहा क‍ि प्रोजेक्ट पर काम चलता रहेगा. याचिका में कोरोना महामारी को आधार बनाकर रोक लगाने की मांग की गई थी. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच ने याचिका खारिज कर दी है. दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि यह राष्ट्रीय महत्व की एक अनिवार्य परियोजना है, लोगों की सार्वजनिक परियोजना में महत्वपूर्ण रुचि है.

रोक लगाने वाली याच‍िका में क्‍या कहा गया था?

सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत जारी निर्माण कार्य को रोकने के लिए आन्या मल्होत्रा और सोहेल हाशमी ने याचिका दाखिल की थी. याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में पूछा था, ‘परियोजना क्यों या कैसे ‘आवश्यक सेवा’ है. महामारी के इस दौर में इस परियोजना में बड़े पैमाने पर जनता के लिए कोई ‘सर्विस’ नहीं है और ना ही यह ‘आवश्यक कार्य’ है.’

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा ने पिछले हफ्ते चीफ जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस जसमीत सिंह की खंडपीठ के समक्ष मामला प्रस्तुत किया था. उन्होंने कहा था कि याचिकाकर्ता इस परियोजना को रोकने की मांग नहीं कर रहे हैं बल्कि महामारी के दौरान इसके निर्माण कार्य पर अंतरिम रोक चाहते हैं.

केद्र सरकार ने दी थी हाईकोर्ट में यह दलील

केंद्र ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट मामले की द‍िल्‍ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा था क‍ि परियोजना के निर्माण को रोकने की मांग करने वाली याचिका ‘कानून की प्रक्रिया का सरासर दुरुपयोग है और परियोजना को रोकने के लिए एक और प्रयास है.’ केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि 19.04.2021 के डीडीएमए आदेश के अनुसार, कर्फ्यू के दौरान उन निर्माण कार्यों की अनुमति है जहां मजदूर निर्माण स्थल पर ही रहते हैं. सरकार ने इस दावे का भी खंडन किया कि सराय काले खा कैंप से श्रमिकों को रोज लाया जाता है. सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में काम नवंबर 2021 तक पूरा होना है. केंद्र ने आगे कहा, ‘परियोजना पर काम करने वाले श्रमिक सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अन्य सभी कोविड नियमों का पालन कर रहे हैं.

2022 तक संसद की नई बिल्डिंग बनाने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल 10 दिसंबर को इस परियोजना की आधारशिला रखी थी. इस प्रोजेक्ट के तहत संसद भवन की नई बिल्डिंग और राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक 3 किलोमीटर के क्षेत्र को नए सिरे बसाया जा रहा है. ये पूरी परियोजना करीब 20,000 करोड़ रुपए की है. संसद भवन की नई बिल्डिंग का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के तहत किया जा रहा है. इस परियोजना पर 971 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है. नया संसद भवन त्रिकोणीय आकार का होगा. साल 2022 में देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस तक इसके तैयार होने की उम्मीद है

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

खड्डा , कुशीनगर। उत्तर प्रदेश और बिहार सीमा से सटे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के…

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, आज से लागू हुईं नई दरें
महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, आज से लागू हुईं नई दरें

न्यूज़ डेस्क, newsaddaa (कुशीनगर): देश में आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और बड़ा…

इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’

नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर योगी आदित्यनाथ सरकार,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking