Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

मछली पालन करने वालों के लिए नरेंद्र मोदी का सौगात, लॉन्च किया 20,050 करोड़ की योजना, मिलेगा 55 लाख लोगो को रोज़गार।

न्यूज अड्डा डेस्क
Sep 11, 2020, 7:39 AM IST • अब तक 1.4K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पीएम मत्स्य संपदा योजना को लॉन्च किया है.
Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पीएम मत्स्य संपदा योजना को लॉन्च किया है. पीएम मोदी ने इस योजना को बिहार में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लॉन्च किया. इस योजना के तहत मत्स्य प्लान क्षेत्र में 20,050 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. इससे 70 लाख टन अतिरिक्त मछली उत्पादन होगा. इस योजना से 55 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

योजना का लक्ष्य मत्स्य किसानों और मछुआरों की आय में बढ़ोतरी करना है. इसमें मत्स्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ाकर 1 लाख करोड़ रुपये करने का भी लक्ष्य है.

Advertisement

लॉन्च के मौके पर पीएम ने कहा कि इस सभी योजनाओं का लक्ष्य गांवों को मजबूत करना और 21वीं सदी में भारत को आत्मनिर्भर बनाना है. उन्होंने कहा कि इसे देश के 21 राज्यों में शुरू किया जा रहा है जहां अगले चार से पांच सालों में निवेश किया जाएगा. इनमें से आज 1700 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को लॉन्च किया गया.

मछली उत्पादकों को मिलेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर
पीएम ने बताया कि इस स्कीम के तहत पटना, पूर्णिया, सीतामढी, माधेपुरा, किशनगंज और समस्तीपुर में कई सुविधाओं का उद्घाटन किया गया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह योजना मछली उत्पादकों को नया इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक उपकरण और नये बाजारों तक पहुंच उपलब्ध कराएगी. इसके साथ खेती और दूसरे माध्यमों के जरिए अवसरों को भी बढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह आजादी के बाद पहली बार है कि देश में मत्स्य पालन क्षेत्र के लिए ऐसी किसी बड़ी योजना को लॉन्च किया गया है.

मोदी ने कहा कि क्षेत्र के महत्व को देखते हुए और मछली पालन से जुड़े कई मुद्दों के साथ खास तौर पर डील करने के लिए भारत सरकार में अलग से मंत्रालय को बनाया गया है. इससे मछुवारों और मछली पालन से जुड़े लोगों को मदद मिलेगी.

मछली निर्यात को दोगुना करना लक्ष्य
उन्होंने बताया कि इसका लक्ष्य आने वाले तीन से चार सालों में मछली निर्यात को दोगुना करना है. इससे मत्स्य पालन के क्षेत्र में नई नौकरी के लाखों अवसर पैदा होंगे.

पीएम ने कहा कि मछली पालन बहुत बड़े स्तर पर साफ पानी की उपलब्धता पर निर्भर करती है और गंगा सफाई का मिशन इसमें मदद करेगी. उन्होंने कहा कि मछली पालन के सेक्टर को गंगा नदी के आसपास के नदी परिवहन पर चल रहे काम से फायदा भी होगा. 15 अगस्त को एलान किए गए मिशन डॉल्फिन का भी इस क्षेत्र पर असर होगा.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi