Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

राजस्थान v/s पंजाब :- आज के रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने राजस्थान को 4 रनों से हराया, सैमसन ने बतौर कप्तान अपने पहले मैच में लगाया शतक

न्यूज अड्डा डेस्क
Apr 13, 2021, 12:12 AM IST • अब तक 1.2K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

अपने पहले मैच में कप्तानी कर रहे संजू सैमसन (119 रन, 63 गेंद, 12 चौके, 7 छक्के) की बेहतरीन पारी के बावजूद राजस्थान रायल्स को सोमवार को यहां के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांच से भरपूर आईपीएल के 14वें संस्करण के चौथे मुकाबले में चार रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच का फैसला अंतिम गेंद पर हुआ। 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट पर 217 रन बनाए। अंतिम गेंद पर सैमसन को टीम को जिताने के लिए पांच रन चाहिए थे लेकिन वह आउट हो गए।

सैमसन आईपीएल के इस सीजन में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने गए। यही नहीं, वह कप्तान के तौर पर डेब्यू करते हुए शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

Advertisement

इससे पहले, कप्तान लोकेश राहुल (91) और दीपक हुड्डा (64) की अर्धशतकीय पारी से पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 222 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल के 50 गेंदों पर सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 91 और दीपक के 28 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 64 रन तथा दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 105 रनों की साझेदारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 221 रन बनाए।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi