News Addaa WhatsApp Group Join करें

रेप केस बढ़ने के लिए ‘आबादी, इंटरनेट, युवा और जिज्ञासा’ कारण, राजस्थान DGP का बयान।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 5, 2020  |  11:06 AM

847 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रेप केस बढ़ने के लिए ‘आबादी, इंटरनेट, युवा और जिज्ञासा’ कारण, राजस्थान DGP का बयान।

हाथरस समेत अलग-अलग हिस्सों में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं से देश गुस्से में है. इस बीच राजस्थान के डीजीपी भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा कि अब संपत्ति विवाद या आपसी विवाद को निपटाने के लिए भी दुष्कर्म के भी क्रास केस दर्ज हो रहे हैं, जो कि नया ट्रेंड बन रहा है. पीड़ित को भी न्याय मिलने में देरी होती है, ये है एक गंभीर मसला है.
डीजीपी भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा कि इंटरनेट पर अपराधिक सामग्रियां भी काफी मात्रा में प्रसारित हो रही हैं, जो पूरी तरीके से वर्जित है. पुलिस ने अपने स्तर पर दर्जनों साइटों को हटाया है. साइटों को हटाने के बाद भी नई-नई साइट बन जाती है, जिन पर पुलिस विभाग पूरी तरीके से नियंत्रण करने की कोशिश कर रहा है.

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

डीजीपी भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा कि राजस्थान में हिंसक अपराध बढ़ रहे हैं. इसके बहुत कारण हो सकते हैं, जिसमें जनसंख्या, बेरोजगारी और इंटरनेट से अपराधिक गतिविधियों की प्रेरणा लेना शामिल है. पुलिस इस पर फोकस कर रही है कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित किया जाए और परिजनों को भी इस संबंध में समझाया जाना चाहिए कि इंटरनेट का उपयोग सकारात्मक कार्यों के लिए ही किया जाए.
डीजीपी भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा कि साइबर क्राइम को रोकने के लिए नई कार्ययोजना बनाई जा रही है और नई सेल का गठन किया गया है, जिसमें बाहर के एक्सपर्ट लोगों को भी शामिल किया गया है. सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों की मॉनिटरिंग की जाएगी और निश्चित रूप से सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों पर लगाम लगाना बहुत जरूरी है।
पुलिस कर्मियों की मिल रही शिकायतों के सवाल पर डीजीपी भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शिकायत आने का मुख्य कारण है कि हर आदमी पुलिसकर्मी से अपेक्षा रखता है और यह जरूरी नहीं कि कोई हर आदमी शालीन हो और शालीन होने के लिए किसी भी रैंक का कोई ताल्लुक नहीं है. जो गलती करता है और गलती करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ एक्शन होता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

कुशीनगर : हाईवे पर लग्जरी बस पलटी दो दर्जन से ऊपर घायल,तीन की हालत गंभीर
कुशीनगर : हाईवे पर लग्जरी बस पलटी दो दर्जन से ऊपर घायल,तीन की हालत गंभीर

कुशीनगर । राष्ट्रीय राज मार्ग२७ उत्तर प्रदेश बिहार सीमा से मात्र दो सौ मीटर…

कुशीनगर-बिहार सीमा पर अपराध पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी — दोनों राज्यों की पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति
कुशीनगर-बिहार सीमा पर अपराध पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी — दोनों राज्यों की पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

  आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking