News Addaa WhatsApp Group Join करें

01 सितंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 1, 2020  |  4:33 AM

1,094 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
01 सितंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष:-

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

कार्यक्षेत्र में आज अधिकारियों का आपको सहयोग मिलेगा, जिससे आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं और विदेशी कंपनी से लाभ भी होगा। आज आराम कम और मेहनत अधिक करेंगे, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी। छात्रों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा।

वृषभ:-
आज धन और सांसारिक सुख वृद्धि देखने को मिलेगी, साथ ही स्वास्थ्य में सुधार आएगा। हालांकि व्यापार में साझेदारों से मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी, समस्याओं के समाधान ढूढ़ेंगे। सांयकाल के समय उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी और किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन:
पैतृक स्थायी संपत्ति में वृद्धि के प्रबल योग हैं। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा और लव लाइफ सामान्य रहेगी। संतान की तरफ से कष्ट बढ़ सकता है, जिससे घर में कलेश बढ़ सकती है। दिनभर लाभ के लिए भागदौड़ करने के बाद सांयकाल के समय कुछ राहत मिलेगी। सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा और घर में शुभचिंतकों के आगमन से मनोबल बढ़ेगा।

कर्क:
आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। आज जो भी निवेश करेंगे, उसमें आशा के अनुकूल लाभ होगा। कुछ ऐसे महान लोग अकस्मात आपका सहयोग करने के लिए आगे आएंगे, जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। कला के माध्यम से आपको ख्याति मिलेगी और लोग आपकी कार्यशैली की प्रशंसा भी करेंगे। सांयकाल के समय परिवार के साथ व्यतीत करेंगे।

सिंह:
आज आपके ज्ञान का अनुभव सम्मान दिनलाएगा। साथ ही उनके विचारों को भी प्रभावित करेगा। पारिवारिक संपत्ति के मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। पिता पक्ष से पूर्ण सहयोग बना हुआ है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी नए कार्य या फिर नए कॉन्ट्रैक्ट की जल्बादी न करें, सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। अपनी रचनात्मक सोच को पूरा करने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या:-

श्रेष्ठ मार्गों द्वारा आज धन का आगमन होगा, जिससे कोष में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे और उनकी भावनाओं को भी समझेंगे। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव बढ़ेगा, जिससे पारिवारिक संबंधों में मज़बूती आएगी। व्यस्तता के कारण आपकी लव लाइफ कुछ अच्छी नहीं होगी। लेन-देन के मामले में आपको सतकर्ता बरतनी होगी।

तुला:
आपको आज का दिन विशेष शुभकारक है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी बात सुनेंगे, जिससे सभी अवाश्यक कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। दान-पुण्य का कार्य करने से सम्मान में इजाफा होगा। पिछले कई दिनों से बंद पड़ा माल का आगमन फिर से शुरू हो जाए। रात्रि का समय मित्रों व परिजनों में व्यतीत करने का सुअवसर मिलेगा।

वृश्चिक:-

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। अपनी इच्छा शक्ति और संकल्प के बल पर आप सभी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सम्मान करेंगे। छात्रों को कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही ऐसी कोई भी वस्तु न खरीदें, जो जल्दी खराब हो जाए अन्यथा बाद में खरीदारी पर पछतावा हो सकता है। विदेश से संबंधित व्यापारिक रिश्ते आपके लिए लाभ का कारण बनेंगे।

धनु:
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। सुबह से ही कई कार्यों में विघ्न आएंगे, जिससे आप परेशान रहेंगे। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पक्ष पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी कुछ रूकावट आ सकती है लेकिन आप सभी समस्याओं को धैर्य के साथ सुलझाने का प्रयास करेंगे।

मकर:-
अगर आप नई नौकरी की खोज कर रहे हैं तो आपकी खोज पूरी होगी। साथ ही कार्यक्षेत्र और कार्यप्रणाली में भी बदलाव आएगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय भविष्य में लाभदायक होंगे। साथ ही छात्र भविष्य के लिए कोई फैसला लेंगे। जीवनसाथी का आपके सभी कार्यों में पूर्ण सहयोग मिलेगा और आय के साधन बनते रहेंगे। सायंकाल के समय कहीं भी न जाएं क्योंकि चोटादि का भय बना रहेगा।

कुंभ:-

आर्थिक तौर पर आप सशक्त होंगे। साथ ही राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक स्थिति आपके अनुकूल बनी हुई है और विवाह योग्य जातकों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पिता से मार्गदर्शन व सहयोग मिलेगा। आपकी नेतृत्व तथा संगठनात्मक क्षमता का विकास होगा।

मीन:-
आज विशेष धन लाभ व आय के साधनों में वृद्धि होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे, जिनसे भविष्य में लाभ होगा। विदेश संबंधित कार्यों में प्रगती होगी और विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। छात्रों को नए उच्च शिक्षा से संबंधिक अवसरों की प्राप्ति होगी। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार से आपको लाभ होगा।

ज्योतिष सेवा केन्द्र मुम्बईNewsaddaa- Rashifalज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
संपर्क सूत्र
95943 18403 98208 19501

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

पानी के लिए नहर में खड़े होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शनन
पानी के लिए नहर में खड़े होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शनन

तुर्कपट्टी।नहर में पानी नहीं आने की वजह से,सब्जी,गन्ना, मक्का व मूँग की फसलें सूख…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking