News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवरिया: डीएम ने बाटे 55 स्टॉफ नर्सो को नियुक्ति पत्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 14, 2024  |  5:46 PM

50 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: डीएम ने बाटे 55 स्टॉफ नर्सो को नियुक्ति पत्र

देवरिया (विनय कुमार गुप्ता) । गुरुवार को सीएमओ कार्यालय के धनवंतरि सभागार में जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने 55 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया। जिलाधिकारी ने नव नियुक्त स्टाफ नर्सों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की ।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

जिलाधिकारी ने कहा कि रोजगार के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा का सम्मान हो रहा है। मेडिकल सेवा के क्षेत्र में स्टाफ नर्सों का कार्य बहुत ही कठिन और चुनौती पूर्ण होता है। विपरीत परिस्थितियों में भी उनको अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होता है। यह एक समर्पण का भाव होता है जिससे मरीजों में डाक्टरों और नर्सों के प्रति सम्मान बढ़ता है।

सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा यह एक सेवा का क्षेत्र है जिसमें मरीजों को दवा से अधिक भावनात्मक लगाव की आवश्यकता होती है। क्योंकि कोई भी मरीज अस्पताल में बहुत ही विषम परिस्थितियों में ही आता है और उसे विश्वास होता है कि अस्पताल में उसका बेहतर इलाज होगा। उसके साथ अच्छा बर्ताव होगा। जिससे उसके स्वास्थ्य में मनोवैज्ञानिक रूप से तेजी से सुधार होता है।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ कार्तिकेय पाण्डेय, डीपीएम पूनम, डब्लूयूएचओ एसएमओ डॉ सलीम मुहम्मद खान, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल, प्रमोद यादव चंद्र प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल

हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…

CBSE: सीबीएसई ने पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल की तारीख बदली, अब 1 जून से शुरू होगी प्रक्रिया
CBSE: सीबीएसई ने पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल की तारीख बदली, अब 1 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking