News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवरिया : जल संचय से ही’ निकलेगा मानव संरक्षण का रास्ता- डॉ आनंद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 22, 2024  |  7:24 PM

161 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया : जल संचय से ही’ निकलेगा मानव संरक्षण का रास्ता- डॉ आनंद

रुद्रपुर/ देवरिया (विनय कुमार गुप्ता)। शुक्रवार को रामजी सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पर विश्व जल दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार पाण्डेय ने की,मुख्य वक्ता के रूप में डॉ आनंद मोहन ,असि. प्रोफेसर ,राजनीति विज्ञान विभाग ने कहा कि.जल संरक्षण से ही मानव संरक्षण का रास्ता निकलेगा,आज जरूरत है बूंद -बूंद पानी बचाने की,अगर हम सचेत नही हुए तो वो दिन दूर नही जब जल विवाद से जल युद्ध की स्थिति बन जाएगी,हमे अपनी अगली पीढ़ी को विरासत के रूप में जल भंडार देना होगा,डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि आज पानी की कमी से पूरी दुनिया जूझ रही है, पूरी दुनिया को मिलकर इस समस्या से लड़ना होगा.

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

डॉ. शरद वर्मा ने कहा कि तरक्की में विज्ञान का कोई सानी नही होगा,घर- घर कंप्यूटर होगा पर पानी नही होगा,उन्होंने कहा कि अगले एक हफ्ते होली का त्योहार है जिसमे पानी का दुरुपयोग रोकने की जरूरत है। प्रो. बृजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि जल है तो कल है, भारत मे जल दिवस की थीम “जल बचाएं’है हमे आज संकल्प लेना होगा कि हम आज से ही जल संरक्षण अपनाने की कोशिश करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री मुकेश कुमार चौधरी ने दिया,इस अवसर पर डॉ गौरव कुमार,रंजीत कुमार,आकांक्षा सिंह,पूजा त्रिपाठी, सिंधु यादव,प्रिया गुप्ता, दीपिका जायसवाल, अदिति ने भी अपने विचार व्यक्त किया!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking