News Addaa WhatsApp Group Join करें

IPS Abhinav Tyagi: आईपीएस अभिनव त्यागी बने कुशीनगर के नए एडिशनल एसपी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 28, 2024  |  6:57 PM

1,055 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
IPS Abhinav Tyagi: आईपीएस अभिनव त्यागी बने कुशीनगर के नए एडिशनल एसपी
  • योगी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले किए आईपीएस और अन्य अधिकारियों के तबादले

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया. रविवार को डीजीपी मुख्यालय ने 18 एडिशनल एसपी, 39 डिप्टी एसपी और 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया.

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

डीजीपी मुख्यालय ने एक 2019 और 7 2020 बैच के आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. इनमें सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज अभिनव त्यागी एडिशनल एसपी कुशीनगर बनाए गए हैं. इनके अलावा सहायक पुलिस अधीक्षक मेरठ आदित्य बंसल अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर, सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज चिराग जैन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़, सहायक पुलिस अधीक्षक झांसी विक्रम दहिया अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, सहायक पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर अनुकृति शर्मा अपर पुलिस अधीक्षक संभल, सहायक पुलिस अधीक्षक बरेली अभिजीत कुमार अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, सहायक पुलिस अधीक्षक गोरखपुर मानुष पारिक अपर पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर और सहायक पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर मनोज कुमार रावत अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा बनाए गए हैं.

18 एएसपी भी बदले गए

रविवार को डीजीपी मुख्यालय ने 18 एडिशनल एसपी के भी तबादले किए हैं. इनमें अपर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक गोरखपुर श्याम देव अपर पुलिस अधीक्षक बरेली, स्टाफ अफसर एडीजी जोन प्रयागराज प्रवीण सिंह चौहान अपर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक गोरखपुर, अपर पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्ध नगर दिनेश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी साइबर क्राइम गौतमबुद्ध नगर श्रीकांत सरोज अपर पुलिस उपयुक्त वाराणसी, अपर पुलिस अधीक्षक सिटी शाहजहांपुर सुधीर जायसवाल अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम गोरखपुर, स्टाफ अफसर एडीजी जोन मेरठ अनिल कुमार अपर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी, उपसेनानायक एसडीआरएफ शोएब इकबाल अपर पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक यूपी 112 मुख्यालय हरेंद्र प्रताप यादव उपसेना नायक एसडीआरएफ लखनऊ, अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत अनिल कुमार यादव अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन चंदौली, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर संजय कुमार अपर पुलिस अधीक्षक सिटी शाहजहांपुर, अपर पुलिस उपयुक्त गौतमबुद्ध नगर पवन गौतम अपर पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी, उपसेना नायक 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर जोगिंदर लाल अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज, अपर पुलिस अधीक्षक यूपी 112, भीम कुमार गौतम अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया, अपर पुलिस अधीक्षक एसआईटी मुख्यालय प्रेमचंद अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव, स्टाफ अफसर एडीजी जोन लखनऊ अनिल कुमार झा अपर पुलिस अधीक्षक बलिया, अपर पुलिस अधीक्षक फायर सर्विस मुख्यालय दिनेश कुमार पुरी अपर पुलिस अधीक्षक यूपी 112 बनाए गए हैं. वहीं, निवेश कटिहार अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम गोरखपुर स्थानांतरण निरस्त किया गया इसके अलावा श्वेता श्रीवास्तव को एसआईटी से हटकर भता बोर्ड भेजा गया है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking