कुशीनगर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव ने बताया कि जुबैर खाँ निजामी निवासी ग्राम अजीजनगर वि० ख०-मोतीचक ज० कुशीनगर द्वारा गुलहिन्द एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी नाम से बालिकाओं हेतु आवासीय मदरसा संचालित किये जाने के सम्बन्ध में मदरसे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त तथाकथित आवासीय मदरसा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से विधिक मान्यता प्राप्त नही है, तथा पूरी तरह से संदिग्ध है।
उक्त अवैध रूप से संचालित मदरसे को दिनांक 31.10.2023 को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर बन्द कराया गया।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि यदि जनपद में यदि कोई भी मदरसा बगैर मान्यता के अवैध रूप से संचालित होता है तो उसे तत्काल बन्द कराये जाने हेतु विभागीय स्तर से कार्यवाही की जायेगी।
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…
कुशीनगर। पुलिस कप्तान का काम सिर्फ अपराधियों पर शिकंजा कसना नहीं, बल्कि पुलिस विभाग…
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…