Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कुशीनगर: आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत ली गई पंचप्रण की शपथ

न्यूज अड्डा डेस्क
Aug 9, 2023, 6:58 PM IST • अब तक 200 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत मेरा माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों, नगर निकायों ,ब्लॉक ,छावनी परिषदों, सरकारी कार्यालयों ,विद्यालयों, महाविद्यालयों ,विश्वविद्यालयों निगम औद्योगिक एवं व्यवसायिक ,प्रतिष्ठानों में सभी अधिकारियों ,कर्मचारियों विद्यार्थियों ,स्थानीय जनप्रतिनिधियों आदि को पंच प्रण की शपथ दिलाई जानी हैl इस अवसर पर सभी वर्ग से पंचप्रण शपथ लेते हुए भारत सरकार की वेबसाइट merimaatimeradesh.gov.in पर सेल्फी सामूहिक या एकल अपलोड करने की अपील की है।

आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत उक्त पंचप्रण की शपथ कार्यक्रम के क्रम में कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट उपजिलाधिकारी मो0 जफर के द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण की उपस्थिति में अमृत काल के दौरान निर्धारित विकसित भारत का लक्ष्य,गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता तथा नागरिकों में कर्तव्य की भावना पंचप्रण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi