Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

अयोध्या में शराब बंद! 84 कोसी परिक्रमा मार्ग में शराब ब्रिकी पर बैन, रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले योगी सरकार का बड़ा फैसला

न्यूज अड्डा डेस्क
Dec 28, 2023, 5:03 PM IST • अब तक 185 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर कोई भी शराब की दुकान नहीं खुलेगी. यूपी के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने श्री राम मंदिर ट्रस्ट क्षेत्र के महासचिव चंपत राय से मुलाकात के बाद ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को मद्य निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया जाएगा. पूरे 84 कोसी मार्ग पर स्थित शराब की दुकाने हटाई जाएंगी.

श्री राम जन्मभूमि के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग में अयोध्या के साथ-साथ फैजाबाद, बस्ती, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर का भी क्षेत्र आएगा. जहां परिक्रमा मार्ग पर कोई भी शराब की दुकान नहीं रहेगी. पहले से स्थित सभी दुकानों को हटाया जाएगा. परिक्रमा क्षेत्र में शराब की बिक्री को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाएगा.

Advertisement

दरअसल, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मिलने पहुंचे थे. मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि श्रीराम मंदिर क्षेत्र को पहले से ही मदिरा मुक्त किया जा चुका है. अब 84 कोस परिक्रमा मार्ग से भी शराब की दुकानों को हटाई जाएंगी. इसके लिए आबकारी विभाग को निर्देश दिए जा चुके हैं.

मंत्री ने यह भी साफ किया कि ये प्रतिबंध पूरे अयोध्या महानगर क्षेत्र में लागू नहीं है. सिर्फ 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर लागू होगा. बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में शराब की 500 से ज्यादा दुकानें है. शराबबंदी के ऐलान के बाद से ये सारी दुकानें बंद कर दी गई हैं. इसका आदेश अधिकारियों को जारी कर दिया गया है. दुकानों को कहीं और शिफ्ट किया जाएगा.

सीएम योगी का अयोध्या दौरा आज

बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होना है. ऐसे में आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर रहेंगे. यहां वह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह और 30 जनवरी को पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा उनके कई और कार्यक्रम प्रस्तावित हैं.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi