News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: पिच सड़क बनवाने के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 28, 2023  |  6:34 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: पिच सड़क बनवाने के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन

जटहा बाजार/कुशीनगर । जनपद के पडरौना विकास खण्ड के सखवनिया बुजुर्ग के ग्रामीणों ने मंगलवार को भाजपा जिला मंत्री बलिराम यादव के नेतृत्व में गांव की बदहाल एवं अतिक्रमण का शिकार हो चुकी सड़क को पिच करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुँचे ग्रामीणों ने डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में लिखा है कि सखवनिया बुजुर्ग के टोला शिवपराजपुर में मिठाईलाल के खेत से सखवनिया खुर्द सीमा तक जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर पिच नहीं है।बरसात के महीनें में ग्रामवासियों को अनेक दिक्कतो का सामना करना पड़ता है।बरसात के महीनों में दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।1997 से 2023 तक कई पार्टियों की सरकार आई गई कई बार सांसद,विधायक को अवगत कराया गया लेकिन आज तक यह सड़क जैसे की तैसे रह गई।रास्ते के जमीन पर गांव के लोगों द्वारा अतिक्रमण ज्यादा बढ़ता जा रहा है।इसकी पैमाइश राजस्व द्वारा किया जाय तभी अतिक्रमण खत्म होगा।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री बलिराम यादव,ग्राम प्रधान रमाशंकर सिंह,वीरेश सिंह,वसीम,उपेंद्र प्रसाद,राजा प्रसाद,राकेश कुमार,अरुण कुमार सिंह,नंदरानी,तूफानी प्रसाद,मीरा देवी,रमिता देवी,उदयभान,सचिन मद्देशिया, फिरोज अंसारी,आदित्य, जवाहर,वीरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking