Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

पटहेरवा: तीन कन्टेनर से 77 भैंसो के साथ दस अन्तर्जनपदीय पशुतस्कर गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क
Sep 21, 2023, 7:48 PM IST • अब तक 193 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज गुरुवार को थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु के दौरान लबनिया चौराहा थाना क्षेत्र पटहेरवा कुशीनगर के पास से 03 अदद कन्टेनर वाहन सं0 क्रमशः UP78CT0669, UP21CT7053, NL01AF5400 से क्रूरता पूर्वक लादकर ले जाये जा रहे 77 राशि भैंस के साथ 10 अभियुक्तों क्रमशः- मो0 जावेद पुत्र रिसाबुल हसन साकिन नरखेड़ा थाना मुण्डा पाण्डेय जिला मुरादाबाद, मो0 आमिर पुत्र बीरा साकिन पलड़ी थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर हा0मु0 आदमपू थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर, आदिल पुत्र स्व0 जफर साकिन बुटराडा थाना बाबरी जिला शामली, नसीम पुत्र स्व0 इसहाक साकिन कस्बा शाहपुर वार्ड नं08 थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर, शौकिन पुत्र मुहम्मद जान साकिन भोजपुर थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद, मो0नजीर अहमद पुत्र स्व0 अनीस उर्फ कल्लू साकिन कस्बा बैनत थाना आदर्श मण्डी जिला शामली, मुजफ्फरखान पुत्र स्व0 जफर साकिन बुटराडा थाना बाबरी जिला शामली, मुस्तकीम पुत्र रफीक साकिन पलड़ी थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर, मो0 एहसान पुत्र स्व0 साबिर साकिन सरधना थाना सरधना जिला मेरठ, फुरकान अली पुत्र स्व0 अन्ना साकिन बड़हरा थाना किताबी जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 266/2023 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Advertisement

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 अनिल कुमार उपाध्याय थाना पटहेरवा कुशीनगर,उ0नि0 सभाजीत सिंह,उ0नि0 कमलेश सिंह, हे0का0 श्याम सिंह यादव,हे0का0 फुलचन्द चौधरी,का0 रामप्रवेश यादव, का0 अभिलाष यादव आदि पुलिस कर्मी शामिल रहें l

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi