Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

T20 World Cup के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन ’15 सूरमाओं’ के बूते दुनिया जीतेगा हिंदुस्तान!

न्यूज अड्डा डेस्क
Sep 8, 2021, 9:40 PM IST • अब तक 1.5K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

India’s T20 World Cup Squad: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का ऐलान हो गया है. विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया का चयन किया गया है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में 23 खिलाड़ियों को चुना गया है.
भले ही कप्तान विराट कोहली को टीम इंडिया को टेस्ट मैच की बड़ी सीरीज जिताने की आदत सी पड़ चुकी हो. लेकिन, T20 वर्ल्ड कप में कप्तानी करने का ये उनके लिए पहला मौका होगा. T20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल अक्टूबर- नवंबर में होना है. BCCI ने इसके लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की है. इसके अलावा रिजर्व प्लेयर भी चुने हैं ताकि इंजरी या दूसरी किसी आपात स्थिति से निपटा जा सके.

T20 वर्ल्ड कप का आयोजन UAE और ओमान में जरूर हो रहा है पर इसका मेजबान भारत ही है. मेजबानी के सारे अधिकार BCCI के पास हैं. दरअसल, ICC टूर्नामेंट पहले भारतीय जमीन पर ही होना था, पर इसे UAE और ओमान में कराने की नौबत कोरोना के चलते आई. ये विश्व कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच खेला जाएगा. भारत ने पहली बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में T20 विश्व कप जीता था लेकन इसके बाद से कभी भी टीम खिताब नहीं उठा पाई है.

Advertisement

पहले ही मैच में भारत का पाकिस्तान से सामना

टीम इंडिया को इस विश्व कप में ग्रुप-2 में रखा गया है. इस ग्रुप में उसके साथ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें हैं. वहीं दो टीमें क्वालीफायर से आएंगी. भारत को अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. इसके बाद 31 अक्टूबर को वो न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी. तीन नवंबर को उसका सामना अफगानिस्तान से होगा. पांच और आठ नवंबर को भारत अपने बाकी के बचे दो मैच खेलेगी.

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी,, आर अश्विन, राहुल चाहर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi