Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

Tokyo Olympic: लो आ गया Gold! जैवलिन थ्रो में Neeraj Chopra ने रचा स्वर्णिम इतिहास!

न्यूज अड्डा डेस्क
Aug 7, 2021, 6:13 PM IST • अब तक 1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में उन्होंने 87. 58 मीटर दूरी तक भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. नीरज 100 साल के इतिहास में ओलंपिक की ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में कोई भी पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं. साल 2016 के वर्ल्ड जूनियर चैंपियन नीरज ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं. चोपड़ा ने स्वर्णिम उपलब्धि पहली बार ओलंपिक खेलों में शिरकत करते हुए हासिल की है.

 

Advertisement

शानदार रही नीरज की शुरुआत

शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की भालाफेंक स्पर्धा के फाइनल मुकाबले के पहले दौर में नीरज चोपड़ा ने 87.03 मीटर दूरी तय करके शुरुआत की. इसके बाद जर्मनी के जूलियन वेबर 85.30 मीटर भाला फेंककर दूसरे पायदान पर रहे. जर्मनी के ही 82.52 मीटर की दूरी के साथ जोहान्स वेटर तीसरे स्थान पर रहे. पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 82.40 मीटर की दूरी तय करके चौथे पायदान पर कब्जा किया. दूसरे दौर में नीरज ने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए 87. 58 मीटर की दूरी तय की और अन्य खिलाड़ियों के सामने बड़ी चुनौती पेश कर दी. उनकी इस चुनौती को फिर कोई पार नहीं कर सका.

 

87. 58 मीटर भाला फेंककर जीता गोल्ड

 नीरज ने क्वालीफिकेशन दौर में 86.65 मीटर की दूरी तक भाला फेंका था. उस दूरी को केवल नीरज ही पार कर सके. नीरज ने अपने शुरुआती दोनों प्रयासों में इस दूरी से आगे निकले. दूसरे प्रयास में भाला फेंकते ही वो आत्मविश्वास से लबरेज नजर आए और 87.58 की दूरी तय की. यही दूरी अंत में निर्णायक साबित हुई. हालांकि यह दूरी नीरज के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से कम थी. अपने तीसरे प्रयास में नीरज 76.79 मीटर तक ही भाला फेंक सके.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi