Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

गोपालगंज की आज की सारी बडी़ खबरें देंखे न्यूज अड्डा के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क
Nov 23, 2020, 9:36 PM IST • अब तक 1.1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

🔰गोपालगंज थावे थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी बजार पर सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना में घायल मुन्ना कुमार अपने मामा के घर मांझा जा रहा था तभी यह घटना पैठान पट्टी बाजार के पास तेज गति से चल रहे बाइक के सामने अचानक बकरी आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया वहीं युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया

🔰गोपालगंज थावे थाना क्षेत्र के गोपलामठ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 2 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना में देव नंद कुमार एवं सुभाष महतो घायल बताए गए है और घायलों के अनुसार बताया जाता है कि तिलक समारोह में शामिल होने जा रही गाड़ियों को आरोपी द्वारा रास्ते से नहीं जाने दिया जा रहा था जिसका विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया

Advertisement

🔰 गोपालगंज – थावे के जगदीशपुर में जमीनी विवाद में फायरिंग मामला। 3 लोगो को पुलिस ने लिया हिरासत में। थाने में लाकर कर रही है पूछताछ। कल जमीनी विवाद में दबंगो ने दलितों की उजाड़ दी थी झोपड़ियां, फायरिंग और मारपीट में दो महिला सहित 8 लोग हुए थे घायल।

🔰गोपालगंज-राजद ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित. छह साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित. राजद नेता महंथ सत्यदेव दास, राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार उर्फ मुन्ना, युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष विशाल यादव और युवा राजद के प्रवक्ता रवि कुमार मुन्ना पर है पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप. प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो ने दी जानकारी।

🔰गोपालगंज – युवा राजद के पूर्व जिलाउपाध्यक्ष विशाल यादव का बयान। कहा पूर्व सांसद साधु यादव के नामांकन के दिन ही छोड़ दी थी पार्टी की सदस्यता। राजद से उनका कोई नाता नही है।

🔰गोपालगंज – थावे के रामचंद्रपुर पोस्ट ऑफिस पर पुलिस की छापेमारी। पोस्टमास्टर ने लगाया थानेदार पर गंभीर आरोप। छापेमारी के दौरान 45 हजार रुपये लूट लिये जाने का आरोप। पीड़ित पोस्टमास्टर ने एसपी से की शिकायत। कहा-शिकायत के बिना छापेमारी करने पहुंची थी पुलिस। महिलाओं के साथ किया गया अभद्र व्यवहार।

🔰 गोपालगंज – रामचंद्रपुर पोस्टआफिस में छापामारी मामला। थावे थानाध्यक्ष ने दी सफाई। कहा गोलीकांड के आरोपी के छुपने की मिली थी शिकायत। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने किया था सर्च। पोस्टमास्टर के लूटपाट का आरोप बेबुनियाद।

🔰 गोपालगंज – हथियार का भय दिखा कर युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास। युवती के बयान पर गाँव के ही दो पर प्राथमिकी दर्ज। हथुआ के नया गाँव बैधजी टोला की मामला।

🔰गोपालगंज – शहर के सभी मुख्य सड़क पर लगा है महाजाम। पुलिस के मसक्कत के बाद भी नही हो पाई है जाम खत्म। पोस्टऑफिस चौक से अम्बेडकर चौक और थावे बस स्टैंड से चिरई घर तक लगा है महाजाम।

🔰गोपालगंज – प्रशासन के रोक के बाबजूद लगा महावीरी मेला। जमकर हुआ बार बालाओं का डांस। सिधवलिया थाना के खजुरिया में कल हुआ था महावीरी मेला का आयोजन।

🔰गोपालगंज – भाकपा माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च। वैशाली की गुलनाज हत्याकांड के विरोध में शहर में निकाला जुलूस।

🔰 गोपालगंज – पुलिस के कड़ी मुसक्कत के बाद शहर के मुख्य सड़कों पर छुटा जाम। कई घंटों से लगा था शहर में जाम।

🔰 गोपालगंज – राजद ने अपने 4 नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता। अगले 6 सालो के लिए किया पार्टी से निष्काषित। राजद नेता महंत सत्यदेव दास, अल्पसंख्यक जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष हाजी अब्दुल सत्तार, जिला युवा राजाद उपाध्यध विशाल यादव और जिला युवा राजद प्रवक्ता रवी कुमार मुन्ना को किया गया निष्काषित। प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो ने दी जानकारी।

🔰 गोपालगंज – बर्चस्व के लिए हुई मारपीट में एक ही परिवार के सात लोग घायल। सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज। नगर थाना के भितभेरवां का है मामला।

🔰 गोपालगंज – बैकुंठपुर के कर्मशीला से किशोरी अगवा। परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका। तीन लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi