Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • सिकटिया में स्थित उत्तर बाहिनी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डूबकी• क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत
Advertisement

देवरिया: सीएमओ के दफ्तर में कौन ले जा रहा था शराब? वीडियो वायरल होते ही डीएम ने बै‍ठाई जांच

न्यूज अड्डा डेस्क
Mar 31, 2021, 7:43 AM IST • अब तक 888 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

देवरिया में सीएमओ ऑफिस में शराब की बोतल ले जाने का एक वीडियो वायरल हो गया है। इस मामले को डीएम आशुतोष निरंजन ने काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने सीएमओ को फोन कर इसकी जांच कराने और संबंधित व्यक्तियों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है।

सीएमओ आफिस में 27 मार्च को दोपहर बाद कर्मियों ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर बधाई दी। इस दौरान कुछ कर्मी ढोल-झाल पर फाग गीत गाने लगे। वायरल वीडियो उसी समय का है। इसमें एक व्यक्ति शराब की बोतल लेकर सीढ़ी पर चढ़ता दिखता है। किसी ने इसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी होने पर डीएम ने सीएमओ को जांच का निर्देश दिया है। सीएमओ डॉ आलोक पाण्डेय ने बताया कि जांच के लिए एसीएमओ डॉ एसके चौधरी, डॉ सतीश कुमार सिंह व जिला प्रशासनिक अधिकारी श्रवण कुमार शुक्ला की तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है।

Advertisement

जांच टीम में शामिल अधिकारी मंगलवार को अवकाश के बाद भी सीएमओ आफिस पहुंचे और कुछ कर्मचारियों को बुलाकर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की। सीसीटीवी में 27 मार्च को शाम करीब 4 बजे एक व्यक्ति शराब के एक खास ब्राण्ड की बोतल लेकर सीढ़ी पर जाते दिखाई दिया। सीसीटीवी में वह कुछ देर बाद सीढ़ी से उतरने के बाद नीचे हाल में देर तक इधर-उधर टहलता भी दिख रहा है। हालांकि टीम के कई बार जांच और आफिस के कर्मचारियों से पूछताछ के बाद भी उस व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। आफिस के कर्मियों के अनुसार सीसीटीवी में दिख रहा व्यक्ति बाहरी लग रहा है।

आफिस को बदनाम करने को किसी ने षडयंत्र कर यह वीडियो बनाया है। सीसीटीवी में जो व्यक्ति दिखाई दे रहा है वह सीएमओ आफिस का नही हैं। उसका सीढ़ी पर बोतल लेकर जाते और फिर खाली हाथ उतरते व कुछ देर बरामदे में मंड़राने की तस्वीर सीसीटीवी में कैद है।

इसकी जांच को तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गयी है। रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति व इस षडयंत्र में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
डॉ आलोक पाण्डेय, सीएमओ

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi