पटना में एनडीए के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में नीतीश कुमार को एक बार फिर से एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है. इस तरह से नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार के सीएम बनेंगे. जबकि डिप्टी सीएम के लिए सुशील मोदी को चुना गया है. केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नाम की घोषणा की. एनडीए की इस बैठक में सभी चार घटक दल मौजूद रहे. इस बार चुनाव में एनडीए में शामिल बीजेपी, जेडीयू, हम और वीआईपी के 125 विधायक चुने गए हैं.
बिहार में फिर राज करेगी नीतीश-सुशील मोदी की जोड़ी, NDA विधायकों की बैठक में फैसला!
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
